1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: हरी नहीं, पीली टोपी पहन तेज प्रताप का बड़ा ऐलान, ' TTP है ना, महुआ से निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव'

बिहार: हरी नहीं, पीली टोपी पहन तेज प्रताप का बड़ा ऐलान, ' TTP है ना, महुआ से निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव'

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 26, 2025 08:07 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 09:28 pm IST

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो महुआ से निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज भी कसा है। जानें क्या कहा तेज प्रताप ने...

तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान Image Source : ANI

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेज प्रताप ने कहा, "हम महुआ से ही चुनाव लड़ेगे, इस ऐलान के बाद विरोधी लोगों को खुजली चालू हो गया है, तो आप गाल खुजलाते रहें। उन्होंने आगे कहा, टीम तेज प्रताप यादव जनता तक पहुंचने का एक मंच है... इस बार चाचा (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। जिसकी भी सरकार बने, अगर वो युवा, रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करेगा तो तेज प्रताप यादव पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे। हम महुआ से चुनाव लड़ेंगे, विरोधी बहुत हैं, उन्हें खुजली होने लगी है..."

देखें वीडियो

टीम तेज प्रताप को लेकर कही बड़ी बात

तेज प्रताप ने इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और कहा, शाहपुरा से मदन कुमार टीम तेज प्रताप की ओर से चुनाव लड़ेंगे। आज तेज प्रताप कुछ अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने और उनके साथ दिख रहे समर्थकों ने पीली टोपी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी तंज कसा और कहा कि ये तो नारद मुनि का रूप हैं, इन सभी को प्रणाम। पीली टोपी और अलग अंदाज देखकर ये लग रहा है कि तेज प्रताप की नई टीम जिससे वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उसका नाम टीम तेज प्रताप होगा और अभी से उन्होंने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।


लालू ने राजद और परिवार से निकाला था

कुछ दिनों पहले तेज प्रताप की तस्वीरें एक  महिला के साथ वायरल होने के बाद काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से और परिवार से निष्कासित करने का ऐलान कर दिया था। बाद में तेज प्रताप ने महिला से रिश्ते को लेकर हामी भरी थी और कहा था कि हां, मैंने प्यार किया है। अब तेज प्रताप बिहार विधानसभा चुनाव में अलग रंग लेकर उतरे हैं।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।