1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'तेजस्वी-राहुल पर लालू जी की छत्रछाया है, मुझपर नहीं', तेज प्रताप यादव ने साधा निशाना

'तेजस्वी-राहुल पर लालू जी की छत्रछाया है, मुझपर नहीं', तेज प्रताप यादव ने साधा निशाना

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 28, 2025 05:18 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 05:18 pm IST

तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी और राहुल गांधी, लालू जी की छत्रछाया में हैं, मुझपर उनकी छत्रछाया नहीं है।

तेज प्रताप ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना।- India TV Hindi
तेज प्रताप ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना। Image Source : ANI

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बीच लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से बाहर निकाल दिया है। इसके बाद से ही तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी बनाकर चुनाव में उतरने का ऐलान किया। वहीं अब तेज प्रताप यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर लालू जी की छत्रछाया है, लेकिन मेरे ऊपर छत्रछाया नहीं है। तेज प्रताप यादव यहां तेजस्वी द्वारा खुद को जननायक कहे जाने पर बात कर रहे थे। इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि मेरे ऊपर गरीबों और युवाओं की छत्रछाया है और मैं अपने दम पर काम करके दिखाऊंगा। 

अपने दम पर दिखाऊंगा परिणाम

जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "कर्पूरी जी, लोहिया जी, अंबेडकर, महात्मा गांधी, ये लोग 'जननायक' हैं। अब जनता क्या चाहती है? जो लोग खुद को 'जननायक' कह रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। लालू जी वास्तव में एक थे, लेकिन लालू जी का राहुल गांधी और तेजस्वी जी पर छत्रछाया है। मेरे पास वह छत्रछाया नहीं है। मेरे ऊपर गरीब जनता का, बिहार के युवाओं का, नौजवानों का छत्रछाया है। मैं उसी के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मैं अपने दम पर काम करके परिणाम दिखाऊंगा।"

बिहार में चुनाव का आगाज

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के तमाम नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर मेहनत में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी।

यह भी पढ़ें-

बेगूसराय में BJP को इस बार मिलेगी कड़ी टक्कर, कांग्रेस के साथ जन सुराज भी ठोंक रही दावा; त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

PHOTO: देशभर में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, कैमरे में कैद हुईं विहंगम तस्वीरें; आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।