PHOTO: देशभर में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, कैमरे में कैद हुईं विहंगम तस्वीरें; आप भी देखें
PHOTO: देशभर में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, कैमरे में कैद हुईं विहंगम तस्वीरें; आप भी देखें
यूपी-बिहार और झारखंड ही नहीं बल्कि देशभर में छठ महापर्व की धूम देखने को मिली। इस बीच देशभर से छठ की विहंगम तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आप भी उल्लास से भर जाएंगे।
Published : Oct 28, 2025 01:41 pm IST, Updated : Oct 28, 2025 01:41 pm IST
1/8Image Source : PTI
बिहार में चार दिवसीय छठ पूजा के अंतिम दिन मंगलवार को तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत विभिन्न नदियों और जलाशयों के घाटों पर पहुंचे। इससे पहले कल सोमवार को संध्या अर्घ्य दिया गया।
2/8Image Source : PTI
श्रद्धालुओं ने आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सुबह की पहली किरण के साथ ही लोगों ने ‘उषा अर्घ्य’ देकर लोक आस्था के इस महापर्व का समापन किया।
3/8Image Source : PTI
बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां का नजारा महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं के जैसा ही लग रहा था। पटना के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व मनाया।
4/8Image Source : PTI
पटना में बने 100 से अधिक घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न घाटों पर स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए कई चिकित्सा शिविर भी लगाए गए थे।
5/8Image Source : PTI
छठ महापर्व के दौरान घाट पर जाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था एक साथ उमड़ पड़ा। इस दौरान सड़कों पर गजब की रौनक देखने को मिल रही थी। यहां सिर पर दउरा लेकर लोग घाटों की तरफ जाते दिखे।
6/8Image Source : PTI
अलग-अलग जगहों पर छठ व्रतियों को जलाशयों और नदियों में खड़े होकर घंटों तक सूर्यदेव का इंतजार करते हुए भी देखा गया। सूर्योदय के बाद व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
7/8Image Source : PTI
छठ घाट पर एक महिला अपने बेटे के साथ पानी में खड़ी दिखी। छठ महापर्व सूर्य देवता और छठी मैया को समर्पित है। यह महत्वपूर्ण पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
8/8Image Source : PTI
चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ के साथ हुई थी। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को, दीवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है।