1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बड़े भाई तेज प्रताप और छात्रों की गिरफ्तारी पर आया तेजस्वी यादव का पहला बयान, दी आंदोलन की चेतावनी

बड़े भाई तेज प्रताप और छात्रों की गिरफ्तारी पर आया तेजस्वी यादव का पहला बयान, दी आंदोलन की चेतावनी

 Written By: Vinay Trivedi @JournoVinay
 Published : Jul 26, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 03:13 pm IST

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर RJD नेता तेजस्वी यादव का पहला स्टेटमेंट सामने आ गया है। तेजस्वी ने चेतावनी दी है कि अगर तेज प्रताप, उनके विधायकों और छात्रों को रिहा नहीं किया जाता है तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

तेजस्वी यादव ने दी...- India TV Hindi
तेजस्वी यादव ने दी बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

लालू यादव के बड़े बेटे और अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पहला बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेज प्रताप और गिरफ्तार अन्य विधायकों व छात्रों को रिहा नहीं किया जाता है तो बड़ा आंदोलन होगा।

तेज प्रताप और हमारे विधायकों के ऊपर से वापस हो मुकदमा

तेजस्वी यादव बोले कि हमारे कई MLAs को उठाया गया है। हमारे भाई तेज प्रताप को भी अरेस्ट किया गया है। हम सरकार को चैलेंज देना चाहते हैं कि कल तक सभी लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और उन्हें रिहा किया जाए। अगर सरकार रिहा नहीं करती है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। जान लें कि पुलिस ने शनिवार शाम को एक मॉल से तेज प्रताप को गिरफ्तार किया था। शनिवार दोपहर को प्रदर्शन में शामिल होने के बाद तेज प्रताप पर FIR दर्ज हुई थी।

छात्रों ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी

तेजस्वी यादव ने कहा, "जिन स्टूडेंट्स ने पेपर लीक के लिए आंदोलन किया है उन सभी का हम धन्यवाद करते हैं। छात्रों ने अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है और बेहतर भविष्य के लिए प्रदर्शन किया है। इसमें विपक्ष के सभी दलों ने भी समर्थन दिया है।''

हजारों छात्रों पर कर दिया गया मुकदमा

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग भी इस लड़ाई में शामिल हुए हैं लेकिन प्रश्न जो खड़ा होता है और जो कल जो समझौता हुआ है जिन राज्यों में ये प्रदर्शन हुआ है। इसमें हजारों लोगों पर मुकदमा हो गया है। खास तौर बिहार के स्टूडेंट्स ने जो आंदोलन किया है और करीबन हर जिले से भारी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे थे।

मुकदमा वापस लेने की बात के बावजूद क्यों हुआ केस?

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है ये साबित होता है। बिहार के हर जिले में जिस तरह से सरकार और पुलिस ने एक्शन लिया, स्टूडेंट्स को हर जिलों में हिरासत में लिया गया। गलत धाराएं लगाकर केस दर्ज किया है। कल जब तय हो चुका है कि आंदोलन खत्म हो चुका है तो जितने आंदोलनकारी है उनपर से केस वापस लिया जाएगा। लेकिन बिहार जबरन केस करके जेलों में डाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद 14 दिन के लिए भेजे गए जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।