1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'जो मेडल लाएगा...वह नौकरी पाएगा', बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

'जो मेडल लाएगा...वह नौकरी पाएगा', बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 16, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 11:49 pm IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने खेलों से जुड़े 81 लोगों को चुना है, जिन्‍हें हम नौकरी के जरिए अधिकारी बना रहे हैं। उन लोगों को भी जल्‍द ही हम ज्‍वाइनिंग लेटर देंगे।

tejashwi yadav- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में जो भी खिलाड़ी मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा। तेजस्वी ने शनिवार को एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले एक कहावत था कि 'पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब... खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब...' लेकिन, अब यह नहीं चलेगा। अब, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है। ऐसे में अब जरुरत है कि बच्चे आईफोन और टैब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें।

पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अहम

इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अहम बताया और कहा कि बिहार सरकार पॉलिसी लाई है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। हमारे राज्‍य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमलोग एक नीति लेकर आए हैं।

फर्जी डिग्री को लेकर बोले तेजस्वी

उन्‍होंने कहा कि हमने खेलों से जुड़े 81 लोगों को चुना है, जिन्‍हें हम नौकरी के जरिए अधिकारी बना रहे हैं। उन लोगों को भी जल्‍द ही हम ज्‍वाइनिंग लेटर देंगे। उन्होंने विरोधियों द्वारा डिग्री पर सवाल उठाए जाने वालों को भी जवाब देते हुए कहा कि वे दो-दो सीएम के बेटे हैं। चाहते तो वे गलत तरीके से भी डिग्री हासिल कर लेते। लेकिन, ऐसा नहीं किया।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।