1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव का अधिकारियों को अल्टीमेटम, कहा- 60 दिनों में सुधर जानी चाहिए अस्पतालों की हालत

तेजस्वी यादव का अधिकारियों को अल्टीमेटम, कहा- 60 दिनों में सुधर जानी चाहिए अस्पतालों की हालत

 Published : Sep 07, 2022 08:10 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 08:10 pm IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार की रात पटना के कई अस्पतालों के निरीक्षण करने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने सभी अस्पतालों में सुधार के लिए 60 दिनों का समय दिया है।

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Tejashwi Yadav Image Source : PTI

Highlights

  • तेजस्वी यादव का अधिकारियों को अल्टीमेटम
  • 60 दिनों में सुधर जानी चाहिए अस्पतालों की हालत
  • तेजस्वी यादव का निर्देश 24 घंटे उपलब्ध हो स्टाफ

बिहार के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार की रात पटना के कई अस्पतालों के निरीक्षण करने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने सभी अस्पतालों में सुधार के लिए 60 दिनों का समय दिया है। इस दौरान सफाई, दवाई, सुनवाई और कारवाई सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के शीर्ष अधिकारी, सभी जिलों के सिविल सर्जन, बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और डीपीएम उपस्थित रहे।

 60 दिनों का अल्टीमेटम

मंत्री ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग संबंधित अपने नेक इरादों और स्पष्ट लक्ष्य से अवगत करा दिया है। बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा कि हमने सभी को बिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवा में सुधार का 60 दिनों का लक्ष्य दिया है। जिसमें सफाई, दवाई, सुनवाई और कारवाई सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

24 घंटे उपलब्ध हो स्टाफ

बैठक में जिला सदर एवं बड़े अस्पतालों में 24 घंटे उचित स्टाफ के साथ हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। इसमें मरीज भर्ती होने से लेकर, एंबुलेंस, शव वाहन, रेफरल की सहज व सरल सुविधा प्रदान करने साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को भी सुगम बनाने का निर्देश दिया है।

तेजस्वी ने बैठक में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त निर्देश दिया कि विभाग में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की तरह स्कोर नहीं पूछेंगे बल्कि किए गए कार्यों के स्कोर के आधार पर आपकी सेवा का मूल्यांकन करेंगे। इससे पहले तेजस्वी मंगलवार की रात पीएमसीएच सहित पटना के तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया था, जिसमे काफी अव्यवस्था देखने को मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।