1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव ने RJD विधायक को दी चेतावनी, कहा- 'बीजेपी की नीतियों का समर्थन बर्दाश्त नहीं'

तेजस्वी यादव ने RJD विधायक को दी चेतावनी, कहा- 'बीजेपी की नीतियों का समर्थन बर्दाश्त नहीं'

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 09, 2023 11:05 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 11:05 pm IST

तेजस्वी यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि हमारा एक मात्र लक्ष्य 2024 में फिरकापरस्त और सांप्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करना है, इसीलिए सातों दल एक हुए हैं।

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव- India TV Hindi
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव Image Source : फाइल फोटो

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री सुधारक सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए विवादित बयानों के बीच अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान आया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते ही कहा, 'सुधारक सिंह ने साफ तौर पर जो बोला है वो आप सब जानते हैं। लेकिन जो भी महागठबंधन के नेतृत्व और निर्णयों पर सवाल उठाएगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी के भी संज्ञान में पूरा मामला है। साफ तौर पर ऐसे बयान देने वाले लोग भाजपा की नीतियों को समर्थन देते हैं।

नीतीश कुमार पर सिंह ने साधा था निशाना 

उल्लेखनीय है कि सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध रहे हैं। इसे लेकर जदयू ने राजद के पाले में गेंद डालते हुए ऐसे लोगों पर कारवाई करने की मांग की है।

बीजेपी पर लगाया ये आरोप

तेजस्वी यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि हमारा एक मात्र लक्ष्य 2024 में फिरकापरस्त और सांप्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करना है, इसीलिए सातों दल एक हुए हैं, और बिहार में महागठबंधन बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहती है, इसलिए हम समाजवादी लोग एक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।