1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में अपराधियों का आतंक, सरेआम गोली मारकर की हत्या, मचा हडकंप

बिहार में अपराधियों का आतंक, सरेआम गोली मारकर की हत्या, मचा हडकंप

 Published : May 14, 2023 03:37 pm IST,  Updated : May 14, 2023 03:56 pm IST

मृतक मुखिया पति 45 वर्षीय महेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी स्व. राम प्रवेश यादव के पुत्र थे। मृतक के सिर समेत शरीर के दूसरे भागों में गोली निशान पाए गए हैं।

Bihar News- India TV Hindi
बिहार में अपराधियों का आतंक Image Source : FILEQ

भोजपुर: बिहार में दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराध और अपराधी काबू में नहीं आ रहे हैं। अपराधियों के हौसले आजकल इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस तक को अपना निशाना बना रहे है तो कभी दिन दहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज़ नही आ रहे हैं। भोजपुर जिले में तो अब अपराधी सरेआम हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम देने से भी नहीं परहेज़ कर रहे हैं। 

मुखिया पति की गोली मारकर की हत्या 

ताजा मामला कृष्णागढ़ इलाके का है जहां बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने मुखिया पति को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दुस्साहसिक घटना का सी सी टी वी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें खुल्लेआम 2 हथियारबंद बदमाश मुखिया पति को लागातर गोली मारते हुए नजर आ रहे हैं। जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के आरा-सिन्हा मुख्य मार्ग के सरैया बाजार में आज हथियार बंद बदमाशों ने एक मुखिया के पति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। 

बाइक सवार 3 लोगों ने दिया घटना को अंजाम 

मृतक मुखिया पति 45 वर्षीय महेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी स्व. राम प्रवेश यादव के पुत्र थे। मृतक के सिर समेत शरीर के दूसरे भागों में गोली निशान पाए गए हैं। वे पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया उमरावती देवी के पति थे। वारदात को एक बाइक सवार तीन हमलावरों ने अंजाम दिया है। मुखिया के बेटे ने बताया कि पिछले साल भी नामजद लोगों ने मेरी मां को गोली मारी थी और ये पूरा विवाद चुनाव से जुड़ा हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी 

वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर बवाल काटा है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। मुखिया पति के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम की स्थिति है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।