1. Hindi News
  2. बिहार
  3. BJP ने तेजस्वी यादव के PRADA के चश्मे का VIDEO पोस्ट कर बताई कीमत, कहा- "बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी!"

BJP ने तेजस्वी यादव के PRADA के चश्मे का VIDEO पोस्ट कर बताई कीमत, कहा- "बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी!"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 06, 2026 08:17 am IST,  Updated : Jan 06, 2026 08:17 am IST

बीजेपी बिहार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें तेजस्वी यादव PRADA का चश्मा पहने हुए दिख रहे हैं।

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव Image Source : BIHAR BJP/X

पटना: बिहार व‍िधानसभा के नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्‍वी यादव विदेश में छुट्टियां मनाने गए थे लेकिन इस दौरान उन्होंने PRADA का जो चश्मा पहना, वह चर्चा में आ गया है। दरअसल बीजेपी बिहार ने तेजस्वी और उनके इस चश्मे का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और वीडियो में ही गूगल पर सर्च करते हुए इस चश्मे की कीमत बताई है। चश्मे की कीमत वीडियो में 24,590 रुपए दिख रही है। 

इस वीडियो को पोस्ट कर बीजेपी बिहार ने कैप्शन में लिखा "बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी!" अब सोशल मीडिया यूजर्स बीजेपी के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं, जिसमें कुछ लोग तेजस्वी यादव की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ तेजस्वी का सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर आईं तमाम प्रतिक्रियाएं

वीरू यादव नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, "मोदीजी कितने का चश्मा पहनते हैं, वो भी वीडियो डालो प्लीज।"

प्रकाश सिंह नाम के एक्स यूजर ने लिखा, "अरे भाई उसके पास पैसा है और शौक है तो खरीद कर पहन रहा है। आपने अपने वाले को देखा है क्या? खाली एमएलए और एमपी रहकर पैसा झाड़ दे रहे हैं।"

ए कुमार नाम के एक्स यूजर ने लिखा, " ये को बात नहीं हुई, पहन सकता है भाई, आखिर एक राज्य का विपक्ष का नेता है।"

पुरुषोत्तम टपारिया नाम के एक्स यूजर ने लिखा, "पता नहीं किसी को क्या फरक पड़ रहा है, खुद खरीद के पहना है, किसी के बाप का थोड़े ही लिया है।"

विदेश यात्रा पर गए थे तेजस्वी यादव

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव बीतने के बाद तेजस्वी यादव विदेश यात्रा पर घूमने गए थे। इसी दौरान एक बोट पर तेजस्वी PRADA का चश्मा और QuikSilver की टी शर्ट पहने दिखाई दिए। इस मौके पर तेजस्वी पारंपरिक नेता की बजाय एक कूल बॉय लग रहे थे। बीजेपी बिहार ने उनकी इसी गेटअप में एक्स पर तस्वीर डालकर उन पर निशाना साधा।

कहा ये जा रहा है कि तेजस्वी यादव, विदेश से लौटने के बाद एक बार फिर राज्य की राजनीति में सक्रिय रूप से उतरेंगे और पार्टी में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।