1. Hindi News
  2. बिहार
  3. डेढ़ महीने का इंतजार, अब जाकर हुआ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार; 21 मंत्रियों ने ली शपथ

डेढ़ महीने का इंतजार, अब जाकर हुआ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार; 21 मंत्रियों ने ली शपथ

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 15, 2024 03:30 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 08:03 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नौवीं बार शपथ ली थी। डेढ़ महीने के बाद अब नीतीश सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ है।

BIHAR- India TV Hindi
नीतीश कुमार की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार Image Source : ANI

पटना: बिहार की देश महीने के लंबे इंतजार के बाद आज नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज राजभवन में बीजेपी और जेडीयू के कुल 21 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें बीजेपी के 12 विधायक और जेडीयू के 9 विधायक शामिल हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को एनडीए में शामिल हो गए थे और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।


बीजेपी से इन विधायकों ने ली शपथ

  1. रेणु देवी (नोनिया) अति पिछड़ा
  2. मंगल पांडेय (ब्राम्हण) सवर्ण
  3. नीतीश मिश्रा (ब्राम्हण) सवर्ण
  4. नीरज कुमार सिंह (राजपूत) सवर्ण
  5. नितीन नवीन (कायस्थ) सवर्ण
  6. दिलीप जायसवाल (वैश्य) पिछड़ा
  7. संतोष सिंह (राजपूत) सवर्ण
  8. जनक राम (चमार) दलित
  9. केदार प्रसाद गुप्ता (वैश्य) पिछड़ा
  10. हरी सहनी (मल्लाह) अति पिछड़ा
  11. कृष्णनंदन पासवान (पासवान) दलित
  12. सुरेन्द्र मेहता (कुशवाहा) पिछड़ा

जेडीयू से ये विधायक बने मंत्री

  1. अशोक चौधरी (पासी) दलित
  2. लेसी सिंह (राजपूत) सवर्ण
  3. महेश्वर हजारी (पासवान) दलित
  4. जयंत राज (कुशवाहा) पिछड़ा
  5. सुनील कुमार (चमार) दलित
  6. जमा खान (पठान) सवर्ण मुस्लिम
  7. शीला मंडल (धानुक) अति पिछड़ा
  8. रत्नेश सदा (मुसहर) दलित
  9. मदन सहनी (मल्लाह) अति पिछड़ा

आज शपथ लेने वाले मंत्रियों का जातीय समीकरण

6 सवर्ण

6 दलित (SC)

4 अति पिछड़ा (EBC)

4 पिछड़ा (BC)

1 मुस्लिम

बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री हैं। इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं। इनके अलावा बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार (तीनों जेडीयू के), हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।