1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दहशत के वो 60 सेकंड, पटना के पारस अस्पताल में शूटरों ने ऐसे की कैदी की हत्या, देखें Video

दहशत के वो 60 सेकंड, पटना के पारस अस्पताल में शूटरों ने ऐसे की कैदी की हत्या, देखें Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 17, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 01:49 pm IST

आज पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए जेल से लाए गए एक कैदी को कुछ शूटरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अब इसका एक वीडियो भी सामने आ गया जिसमें दिख रहा है उन्होंने हत्या कैसे की।

Bihar crime, Bihar crime news, patna firing crime, patna hospital firing, patna paras hospital- India TV Hindi
पारस अस्पताल में कैदी की हत्या करने वाले शूटर Image Source : INDIA TV

बिहार में अभी कुछ ही समय में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले हर कुछ दिनों में वहां आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। इसको लेकर लोग भी चिंता में हैं। वहीं विपक्ष के लोग सरकार को सवालों के कटघरे में खड़े करके उनसे सवाल पूछ रहे हैं। इसी बीच पटना में हैरान कर देने वाली एक और घटना घट गई है। आज ही पटना के पारस अस्पताल में एक कैदी की हत्या कर दी गई। इसका एक वीडियो  भी सामने आया है जिसमें नजर आता है कि कैसे शूटरों ने उस कैदी की हत्या की।

5-5 शूटरों ने की कैदी की हत्या

पारस अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई जिसमें नजर आता है कि कैसे एक साथ 5-5 शूटर उस अस्पताल के कमरा नबंर 209 के अंदर पहुंचते हैं। उस वीडियो में दिखता है कि सभी के पास एक-एक पिसतल थी जिसे वो कमरे में घुसने से पहले बाहर निकालते हैं और बारी-बारी करके वो सभी कमरे के अंदर घुसते हैं। कमरे में घुसते ही वो सभी फायरिंग करने लगते हैं और उस कैदी की हत्या कर देते हैं। उसकी हत्या करने के तुरंत बाद सभी शूटर से फरार हो जाते हैं। यह पूरी घटना उस कैमरे में कैद हो गई।

यहां देखें हत्या का वो वीडियो

किस कैदी की हुई हत्या?

आपको बता दें कि चंदन मिश्रा नाम का एक आरोपी इलाज के लिए पारस अस्पताल में लाया गया था। चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर का रहने वाला है और वो वहां के केसरी हत्याकांड में नामजद आरोपी था। वो अभी बेउर जेल में बंद था और इलाज के लिए पैरोल पर उसे पारस अस्पताल लाया गया था, जहां पर 5 शूटरों ने उसकी हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद वो सभी शूटर वहां से भाग गए। इसके घटना बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें-

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी, बदमाशों ने की जदयू नेता के पिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बिहार में अब हर महीने 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।