पटना: बिहार में कुछ दिन पहले एक फर्जी पुलिसकर्मी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद अब फर्जी सीबीआई अधिकारियों से जुड़ा मामला भी सामने आया है। पुलिस ने खुद को फर्जी सीबीआई अधिकारी बताने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक संगठित गिरोह के तहत काम कर रहे थे। इन सभी को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताते थे। ये आम लोगों को डरा-धमका कर उसने जबरन वसूली करते थे। गिरफ्तार किए गए ये आरोपी लूट और डकैती जैसी घटना में भी संलिप्त थे।
दरअसल, पटना पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से जबरन वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये तीनों आरोपी खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते थे। फर्जी पद की धौंस देकर ये आम लोगों से जबरन वसूली का काम करते थे। पुलिस ने इस तीनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। इनके कब्जे से दो पिस्तौल, तीन कारतूस, छह मोबाइल फोन, सेना की वर्दी और सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।
इतना ही नहीं पुलिस ने आगे बताया कि खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले इन आरोपियों पर पहले से लूट और डकैती के मामले भी दर्ज हैं। जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान भी कर ली गई है। तीनों आरोपी रीतन कुमार सिंह, अरविंद कुमार और नीतीश कुमार हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘तीनों को शनिवार को पटना के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे लोगों से रुपये ऐंठने के लिए खुद को सीबीआई अधिकारी बताते थे।’’ (इनपुट- पीटीआई)
संपादक की पसंद