1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बारिश में छत पर रील बना रहे थे बच्चे, अचानक गिरी बिजली, JDU नेता के घर में हड़कंप; खौफनाक मंजर कैमरे में कैद

बारिश में छत पर रील बना रहे थे बच्चे, अचानक गिरी बिजली, JDU नेता के घर में हड़कंप; खौफनाक मंजर कैमरे में कैद

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 24, 2026 09:32 am IST,  Updated : Aug 24, 2026 09:37 am IST

बिहार के गया में एक घर की छत पर वीडियो बनाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी है। ये घर जेडीयू नेता रंजीत पांडे का है। छत पर 3 बच्चे रील बना रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरी। बच्चे खुद को संभालकर वहां से जान बचाकर भागे।

JDU नेता के घर की छत पर...- India TV Hindi
JDU नेता के घर की छत पर गिरी बिजली। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के गया जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने की खौफनाक वीडियो कैद हुई है। दरअसल, रविवार को बारिश के दौरान बच्चे घर की छत पर रील बनाने पहुंचे थे। रील बनाने के दौरान आकाशीय बिजली छत पर गिरी। तीनों बच्चे बिजली की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। 

नगर पंचायत वजीरगंज के बाजार स्थित भारत माता गली में रविवार, 23 अगस्त 2026 को अचानक वज्रपात हुआ। यह घटना जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष और वजीरगंज बीस सूत्री सदस्य रंजीत कुमार पांडे के घर पर हुई। बिजली गिरने से जेडीयू नेता के घर को भी नुकसान पहुंचा है। 

मंदिर स्थल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Image Source : REPORTER INPUTमंदिर स्थल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

छत पर मौजूद 3 बच्चे बाल-बाल बचे

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि बारिश के बीच 2 बच्चे रील बना रहे थे और 1 बच्चा मोबाइल में रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात घर के छत पर गिरी। छत पर स्थापित भगवान हनुमान का ध्वज और स्थापना स्थल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज और वज्रपात गिरने के बाद रील बना रहे सभी बच्चे खुद को संभालकर वहां से जान बचाकर भागे।

पूरी खौफनाक घटना मोबाइल में कैद हो गई, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं, कैसे अचानक आसमान से आग का गोला गिरता है।

देखें वीडियो-

जेडीयू नेता रंजीत पांडे ने बताया कि बारिश के मौसम में उनका बेटा प्रिंस, प्रतीक कुमार और तेजस घर के छत पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए मोबाइल से रील बना रहे थे। उसी समय आसमान से बिजली छत पर गिरी। उसके बाद तीनों बच्चे आवाक रह जाते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के बांका जिले से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। यहां धान रोपने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।

वहीं, जिला प्रशासन की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान लोगों को ऊंचे स्थानों से बचकर रहना है। ध्यान रहे कि खराब मौसम के दौरान छत पर जाने और किसी पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

(रिपोर्ट- अजीत कुमार)

यह भी पढ़ें-

सड़क पर चल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली, CCTV में कैद खौफनाक मौत, वीडियो देख सिहर उठेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।