1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: सीएम नीतीश को लेकर किया था प्रण, कब अपनी पगड़ी उतारेंगे सम्राट चौधरी? खोला राज

बिहार: सीएम नीतीश को लेकर किया था प्रण, कब अपनी पगड़ी उतारेंगे सम्राट चौधरी? खोला राज

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 29, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 05:24 pm IST

बिहार में नए उममुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी ने कभी नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने तक कसम खाई थी और कहा था कि पगड़ी तबतक नहीं उतारूंगा जबतक नीतीश को सीएम पद से नहीं हटा देता। अब सम्राट चौधरी ने राज खोला है कि वे कब और कहां अपनी पगड़ी उतारेंगे?

samrat chaudhary in tuban- India TV Hindi
सम्राट चौधरी ने खोला राज Image Source : PTI

पटना: साल 2022 में बिहार के सीएम नीतीश कुमार जब बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे तो उस दौरान भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कसम खाई थी कि जब तक वह नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से नहीं हटा देते तबतक वह अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे। अब जबकि बिहार में एनडीए नीत सरकार बन गई है और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनाए गए हैं और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बनाए गए हैं और दोनों को एकसाथ मिलकर काम करना है तो ऐसे में सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी उतारने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

सम्राट चौधरी ने किया खुलासा

बता दें कि आज नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक थी। बैठक के कुछ देर बाद दोनों डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों ने मुरेठा को लेकर सम्राट चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है। मेरी जन्मदिन देनी वाली मां जब चली गई थी तब मैंने मुरेठा बांधा था।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी मेरे लिए दूसरी मां के समान है, जन्म देने वाली मां तो अब छोड़कर चली गयी तब मैंने ये मुराठा बांधा था, व्यक्तिगत तौर पर मैं कमीटेड आदमी हूं। अब जब दूसरी मां ने कुछ जिम्मेदारी सौंपी है तो अगर अब अयोध्या जाकर सिर मुड़वाना पड़े तो मैं उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। चौधरी ने बताया कि वो मेरे लिए एक भावुक पल था जब नीतीश कुमार के लिए वो बात कही थी। अब मैं अयोध्या जा रहा हूं और मै अपना मुरैठा प्रभु श्री राम के चरणों में सौंप दूंगा। व्यक्तिगत पार्टी में कुछ नहीं हो सकता। मैं भाजपा सिपाही हूं।

कल प्रस्ताव मिला था जदयू से, दूत आए थे

सम्राट चौधरी ने कहा - कल प्रस्ताव मिला था जेडीयू की तरफ से कि हमें समर्थन दें, उनके दूत आये थे और हमने बात मान ली थी। जेडीयू को तोड़ा जा रहा था। नीतीश जी के नेतृत्व में हम बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति कैसे हो, इसको देखा जायेगा। 2020 के जनमत का सम्मान करते हुए सभी लोग वापस आये हैं और मैं भी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।