1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादी के ढाई साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, फरियाद लेकर थाने पहुंची पत्नी; जानें पुलिस ने क्या कहा

शादी के ढाई साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, फरियाद लेकर थाने पहुंची पत्नी; जानें पुलिस ने क्या कहा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 20, 2024 11:41 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 11:41 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वहीं महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर महिला ने दर्ज कराई शिकायत।- India TV Hindi
शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर महिला ने दर्ज कराई शिकायत। Image Source : PEXELS.COM/REPRESENTATIVE IMAGE

मुजफ्फरपुर: जिले में चौकाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के ढाई साल से ज्यादा बीत जाने के बाद भी उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। इतना ही नहीं ससुराल में महिला को तरह-तरह से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। इस बात से नाराज पत्नी ने महिला थाने में प्राथमिकी कराई है। महिला ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने ससुराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत करने पर ससुराल वालों ने की मारपीट

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने कहा है कि वह मूल रूप से वैशाली जिले के परमानंदपुर की रहने वाली है। उसकी शादी 31 मई 2021 को अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने पर उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। महिला का कहना है कि जब से उसकी शादी हुई है तभी से उसका पति उससे दूरी बनाए हुए है। महिला के मुताबिक जब उसने ससुराल वालों से पति के बारे में शिकायत की तो उन्होंने भी चुप रहने को कह दिया और उसके साथ मारपीट भी की। ससुराल वालों ने कहा कि अब शादी हो गई है, तुम्हें इसी घर में रहना है, एडजस्ट करो।

किसी तरह से मायके पहुंची महिला

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब वह मायके जाने के बात कहती है तो उसका पति धमकी देता और कहता है कि अगर घर से बाहर निकली तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देगा। मायके जाने का प्रयास करने पर ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और आभूषण, कपड़े और मोबाइल छीन लिए। महिला किसी तरह से अपने दादा की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मायके आई। इसके बाद उसने मायके पक्ष को इस बात की जानकारी दी। फिर महिला ने अपने मायके वालों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला थानेदार अदिति कुमारी ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 341, 323, 498(A), 379, 504, 506 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पति समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

इश्क का मिला ऐसा अंजाम! सनकी आशिक ने रास्ते में रोककर खोपड़ी में उतार दी गोली; जानें वजह

20 लाख के गिफ्ट लेकर गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक किया नंबर, पुलिस के पास पहुंचा EMI भर रहा प्रेमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।