1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जहानाबाद में सिरफिरे आशिक के ब्लैकमेल से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, वायरल किया था अश्लील वीडियो

जहानाबाद में सिरफिरे आशिक के ब्लैकमेल से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, वायरल किया था अश्लील वीडियो

 Published : Jun 16, 2026 05:00 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 05:00 pm IST

बिहार के जहानाबाद में एक सिरफिरे युवक ने एक मासूम युवती का अश्लील वीडियो सोशल मेडियर पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद,लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

जहानाबाद आत्महत्या मामला,- India TV Hindi
जहानाबाद आत्महत्या मामला Image Source : INDIA TV

बिहार के जहानाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे युवक की करतूत ने एक 19 साल की मासूम युवती को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में पहले पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भी हुई थी, लेकिन आरोपी की हरकतें फिर भी नहीं रुकीं।

ब्लैकमेल कर रहा था आशिक 

यह खौफनाक वारदात हुलासगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान युवती की दोस्ती सुरदासपुर गांव के रहने वाले अमरजीत कुमार उर्फ धीरज से हुई थी। इसी बीच आरोपी धीरज ने युवती का कुछ अश्लील वीडियो बना लिया और उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। परिजनों के मुताबिक, इसी बीच जब युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई, तो आरोपी धीरज नाराज हो गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

शादी की तारीख नजदीक आने पर वीडियो कर दिया वायरल

लोकलाज के डर से परिवार ने पहले पुलिस में शिकायत नहीं की और स्थानीय स्तर पर पंचायत बुलाई गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ, जहाँ आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का वादा किया। लेकिन जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई, आरोपी ने दोबारा कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

मानसिक तनाव में युवती ने उठाया यह कदम

आज जब घर के सदस्य खेत मे मूंग तोड़ने गए और घर मे कोई नहीं था, तब मानसिक तनाव से टूट चुकी युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की तहकीकात में जुटी है। परिजनों का बयान ले लिया गया है। ​

बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और ब्लैकमेलिंग के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आरोपी को कब तक सलाखों के पीछे भेजता है।

(जहानाबाद से मुकेश की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ब्लूटूथ की आवाज से खुला राज; 4 को दबोचा

बिहार: सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 5.50 लाख अभ्यर्थी, गड़बड़ी में शामिल 7 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।