1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. FM रेडियो चैनलों की तीसरे दौर की नीलामी 27 जुलाई से कराने की योजना

FM रेडियो चैनलों की तीसरे दौर की नीलामी 27 जुलाई से कराने की योजना

 Written By: PTI
 Published : Jul 23, 2015 12:25 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 12:26 pm IST

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एफएम रेडियो चैनलों के तीसरे दौर के पहले बैच की नीलामी 27 जुलाई से शुरू करने की योजना बना रहा है। नीलामी में भाग लेने वालों को नियमों और

FM रेडियो चैनलों की...- India TV Hindi
FM रेडियो चैनलों की तीसरे दौर की नीलामी 27 जुलाई से कराने की योजना

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एफएम रेडियो चैनलों के तीसरे दौर के पहले बैच की नीलामी 27 जुलाई से शुरू करने की योजना बना रहा है। नीलामी में भाग लेने वालों को नियमों और तौरतरीकों से वाकिफ कराने के लिये नीलामी अभ्यास आयोजित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय ने 21 कंपनियों के आवेदन को पूर्व-पात्र बोलीदाता के रूप में स्वीकार किया था। इसमें से 20 कंपनियों ने आज अभ्यास नीलामी में हिस्सा लिया।

एक सूत्र से कहा, अभ्यास नीलामी ठीक तरीके से हुई। एक कंपनी कंपनी को छोड़कर 20 अन्य बोलदाताओं ने इसमें हिस्सा लिया। मंत्रालय इसी प्रकार की नीलामी कल भी आयोजित करेगा। अधिकारियों के अनुसार मंत्रालय वास्तविक ई-नीलामी 27 जुलाई से शुरू करने की योजना बना रहा है। यह तीसरे दौर के पहले बैच की ई-नीलामी के लिये संभावित समयसीमा है। मंत्रालय तीसरे दौर की पहले बैच की नीलामी बढ़ते हुए क्रम में आयोजित करेगी जिसमें दूसरे दौर के 69 मौजूदा शहरों में 135 चैनल शामिल हैं।

FM चैनलों का आबंटन दो चरणों वाली प्रक्रिया में होगा। पहले चरण में चैनल का आबंटन होगा जबकि दूसरे चरण में फ्रीक्वेंसी आबंटित की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।