1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बैंक एफडी कराकर अधूरा रह जाएगा अमीर बनने का सपना

बैंक एफडी कराकर अधूरा रह जाएगा अमीर बनने का सपना

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 05, 2015 10:21 am IST,  Updated : Aug 05, 2015 10:31 am IST

नई दिल्ली: यह बात बिल्कुल सही है कि बैंक में एफडी कराकर तय अंतराल पर निश्चित ब्याज लेते रहने दुनिया के सबसे सुरक्षित निवेश में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे

बैंक एफडी नहीं है...- India TV Hindi
बैंक एफडी नहीं है बेहतरीन निवेश विकल्प, ये हैं दो कारण

नई दिल्ली: यह बात बिल्कुल सही है कि बैंक में एफडी कराकर तय अंतराल पर निश्चित ब्याज लेते रहने दुनिया के सबसे सुरक्षित निवेश में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय में एफडी के माध्यम से किया गया यही निवेश आपकी पूंजी के लिए नकारात्मक साबित होता है।

इस खबर में हम आपको ऐसे दो कारण बताएंगे जो यह सिद्ध करते हैं कि भले एफडी दुनिया का सबसे कम जोखिम वाला निवेश हो लेकिन लंबे समय में यह आपके निवेश पोर्टफोलियो के लिए घातक सिद्ध हो सकता है और एफडी के ब्याज से लंबे समय तक आराम से जीवनयापन या कहिए अमीर बनने का सपना अधूरा रह सकता है।

एफडी क्यों नहीं बेहतरीन निवेश ये हैं दो कारण

पहला - एफडी में मिलने वाला रिटर्न महंगाई की तुलना में कम होना।

बीते दो वर्षों (2012-2014) में भारत की औसत महंगाई दर 9.76 फीसदी रही। देश के तमाम बैंकों और अन्य संस्थाओं में एफडी पर मिलने वाला रिटर्न 8.5 फीसदी के आस-पास ही रहता है। इस 8.5 फीसदी ब्याज में भी टैक्स शामिल होता है। टैक्स घटाने के बाद आपकी एफडी पर मिलने वाला रिटर्न करीब 7 फीसदी रह जाता है। ऐसे में महंगाई से भी रिटर्न मिलने की स्थिति में आप लंबे समय में अपनी पूंजी को भी गंवा रहे हैं। लंबे समय में एफ में किया गया निवेश नकारात्मक साबित होता है।

अगली स्लाइड में जानिए दूसरा कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।