1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. चीन का संकट भारत के लिए अच्छी खबर नहीं: एसोचैम

चीन का संकट भारत के लिए अच्छी खबर नहीं: एसोचैम

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 13, 2015 09:33 am IST,  Updated : Jul 13, 2015 09:33 am IST

नई दिल्ली। उद्योग मंडल एसोचैम ने आगाह किया है कि चीन में आर्थिक संकट का भारत पर खासकर आईटी व इस्पात जैसे क्षेत्रों में व्यापक असर पड़ सकता है। एसोचैम ने कहा कि जहां यह सही है

चीन का संकट भारत पर भी...- India TV Hindi
चीन का संकट भारत पर भी पड़ सकता है भारी!

नई दिल्ली। उद्योग मंडल एसोचैम ने आगाह किया है कि चीन में आर्थिक संकट का भारत पर खासकर आईटी व इस्पात जैसे क्षेत्रों में व्यापक असर पड़ सकता है। एसोचैम ने कहा कि जहां यह सही है कि चीन में कमजोर मांग के चलते जिंसों की कीमतों में गिरावट आना भारत के लिए एक सकारात्मक घटना है, लेकिन यह कई धातु व लौह अयस्क उत्पादकों जैसे सेल, टाटा स्टील, एनएमडीसी व तेल उत्खनन कंपनियों के लिए सकारात्मक नहीं है।

लौह अयस्क, इस्पात व तांबा की कीमतों में तेज गिरावट का दुनिया के अन्य देशों में दूसरी कंपनियों पर जितना असर पड़ा है, उतना ही असर भारतीय विनिर्माताओं पर भी पड़ा है।

उद्योग मंडल ने एक परिपत्र में कहा,  इसके अलावा, यदि चीन से एक बुलबुले जैसी स्थिति पैदा होती है तो इसका असर दुनियाभर में देखने को मिलेगा। चीन दुनिया में वस्तुओं के व्यापार में अव्वल देश है जिसका विदेश व्यापार 4,160 अरब डालर का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।