1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कोका कोला ने दिया रमजान का तोहफा, कैन पर नहीं होगा नाम

कोका कोला ने दिया रमजान का तोहफा, कैन पर नहीं होगा नाम

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 09, 2015 01:11 pm IST,  Updated : Jul 09, 2015 01:16 pm IST

नई दिल्ली: कोका कोला ने मिडल ईस्ट देशों में चल रहे रमादान (रमजान) के पावन त्योहार के दौरान एक अनोखा कैंपेंन चलाया है। इस कैंपने के तहत कैन पैकिंग पर से कोला-कोला शब्द हटा दिया

कोका कोला ने दिया...- India TV Hindi
कोका कोला ने दिया रमजान का तोहफा, कैन पर नहीं होगा नाम

नई दिल्ली: कोका कोला ने मिडल ईस्ट देशों में चल रहे रमादान (रमजान) के पावन त्योहार के दौरान एक अनोखा कैंपेंन चलाया है। इस कैंपने के तहत कैन पैकिंग पर से कोला-कोला शब्द हटा दिया गया है। कंपनी का नाम हटाने की वजह लोगों के मन से एक अवधारणा को खत्म करना बताया जा रहा है।

coca cola


कैन पर सब कुछ पहले जैसा है बस ब्रांड का नाम नहीं है जिसकी जगह लिखा है कि ‘लेबल्स आर फॉर कैन नॉट पीपल, मसलन लैबल कैन के  लिए होता है लोगों के लिए नहीं। रमजान जून 17 से जुलाई 17 तक है।

coca coal

कोका कोला ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें यह दिखाया गया है कि अवधारणा से कैसे लोगों के मन में वहम पैदा हो जाता है।

इस कैंपेन के जरिए कोका कोला यह प्रेरित करना चाहता है कि दुनिया को किसी ब्रांड के नजरिए से नहीं बल्की खुले दिल के साथ औरों के दिलों को पढ़ने और समझने की कोशिश करें। कोका कोला ने अपने एक बयान में कहा है कि लेबल को हटाने का मकसद यह है कि लोग दुनिया को बिना किसी लेबल और अवधारणा से देखना सीखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।