नई दिल्ली: दुनिया के दो बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। जहां, एक ओर फेसबुक प्रोफाइल फोटो में अब वीडियो लगाने का ऑप्शन देने वाला है। वहीं, दूसरी ओर ट्विटर 140 शब्दों की सीमा हटाने की तैयारी में जूटा है। फेसबुक इस्तेमाल करने वाले अब अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह वीडियो भी लगा सकेंगे। कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा है कि फिलहाल वह ऐसे ही कुछ अन्य बदलावों का परीक्षण कर रही है। कंपनी ने ब्रिटेन व कैलिफोर्निया में आईफोन का इस्तेमाल करने वाले कुछ उपयोक्ताओं के लिए यह फीचर शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि इन नये फीचर को धीरे धीरे अन्य लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में 12.5 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर 140 शब्दों की सीमा को बढ़ाने का विचार कर रहा है। हो सकता है कि ऐसा करने पर ट्विट के कैरेक्टर काउंट में से लिंक या यूजर हैंडल हटा दिए जाएं। कंपनी की गिरती यूजर ग्रोथ को देखते हुए ट्विटर इसपर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि ट्विटर अपने सिग्नेचर करेक्टर लिमिट को खत्म करके फेसबुक से मुकाबला करने की सोच रहा है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Twitter ने अपने सेल्फ सर्विसिंग विज्ञापनों का किया विस्तार
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अपनी सेल्फ सर्विसिंग विज्ञापनों के प्लेटफॉर्म में विस्तार किया है जो कि 200 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। छोटे और मझोले उद्योग अब ट्विटर पर अपने उपभोक्ताओं को 15 भाषाओं के जरिए आकर्षित कर सकते है। कंपनी का कहना है कि इसके 1,00,000 विज्ञापनदाताएं हैं। Twitter ने 140 शब्दों कि सीमा हटा दी है। इससे उसके उपयोक्ता लंबे निजी संदेश भेज सकेंगे। हालांकि ट्वीट के लिए 140 शब्द की सीमा बनी रहेगी। गौर करने वाली बात ये है कि है कि अन्य सोशल वेबसाइट फेसबुक व लिंक्डइन आदि पर इस तरह की कोई शब्द सीमा नहीं है।
यह भी पढ़ें