1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सोने की सटीक हालमार्किंग के लिए BIS कानून में संशोधन की मांग

सोने की सटीक हालमार्किंग के लिए BIS कानून में संशोधन की मांग

 Written By: PTI
 Published : Aug 09, 2015 06:51 pm IST,  Updated : Aug 09, 2015 06:51 pm IST

मुंबई: स्वर्ण आभूषण उद्योग ने सरकार से बीआईएस कानून 1985 में तत्काल संशोधन करने का अनुरोध किया है ताकि देश भर में समुचित हॉलमार्किंग मानक का अनुपालन हो सके। इंडियन एसोसिएशन आफ हालमार्किंग सेंटर्स का

सोने की सटीक...- India TV Hindi
सोने की सटीक हालमार्किंग के लिए BIS कानून में संशोधन की मांग

मुंबई: स्वर्ण आभूषण उद्योग ने सरकार से बीआईएस कानून 1985 में तत्काल संशोधन करने का अनुरोध किया है ताकि देश भर में समुचित हॉलमार्किंग मानक का अनुपालन हो सके। इंडियन एसोसिएशन आफ हालमार्किंग सेंटर्स का अनुमान है कि देश में केवल 40 प्रतिशत आभूषण हालमार्क हैं। एसोसिएशन करीब 350 हालमार्किंग केंद्रों का प्रतिनिधित्व करता है।

कोचीन हॉलमार्क के सह-प्रबंध निदेशक जेम्स जोस ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम सरकार से संसद में लंबित BIS कानून 1985 में संशोधन को तत्काल पारित करने का अनुरोध करते हैं ताकि देश भर में समुचित हालमार्किंग मानक का पालन हो सके। जोस ने कहा कि हालमार्किंग के महत्व को समझते हुए रिजर्व बैंक ने सोने के बदले कर्ज देने वाली कंपनियों को कर्जदाताओं को हालमार्क आभूषण के पूरे मूल्य के बराबर कर्ज देने की अनुमति दी थी।

सरकार ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिये भारतीय मानक ब्यूरो BIS को एकमात्र एजेंसी के रूप में चिन्हित किया है। हालमार्क, आभूषण में सोने की उपलब्धता के बारे में वास्तविक एवं आधिकारिक जानकारी देता है। हालमार्क का कई देशों में सोने के आभूषण की शुद्धता के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।