1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Google ने पांच नए प्रोडक्ट लॉन्च किए

Google ने पांच नए प्रोडक्ट लॉन्च किए

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 30, 2015 12:15 pm IST,  Updated : Sep 30, 2015 05:21 pm IST

नई दिल्ली: सैन फ्रंसिसको में एक इवेंट में Google ने 5 डिवाइसेज लॉन्च किए है। इनमें दो स्मार्टफोन नेक्सस 6P और  नेक्सस 5X, एक अपना पहला लैपटॉप कम टैबलेट जिसका नाम पिक्सल C है  और 2 क्रोमकास्ट

Google ने दो नए मोबाइल...- India TV Hindi
Google ने दो नए मोबाइल लॉन्च किए

नई दिल्ली: सैन फ्रंसिसको में एक इवेंट में Google ने 5 डिवाइसेज लॉन्च किए है। इनमें दो स्मार्टफोन नेक्सस 6P और  नेक्सस 5X, एक अपना पहला लैपटॉप कम टैबलेट जिसका नाम पिक्सल C है  और 2 क्रोमकास्ट के वर्जन  जो कि वीडियो और ऑडियो के लिए है। जानिए एक एक के बारे में...

google

1. नेक्सस 6P

इसमें 5.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रिजोल्यूशन 1440X2560 पिक्सल है। सबसे खास बात यह है कि नेक्सस 6P हालही में लॉन्च हुए एंड्रॉयड 6.0 (मार्शमेलो) पर काम करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 810 का प्रोसेसर है और 3GB RAM है। ये स्मार्टफोन 3 स्टोरेज वेरियेंट में आएगा- 32GB, 64GB और 128GB, इसमें SD कार्ड लगाने कू व्यवस्था नहीं है। कैमरे की बात की जाए तो इसमें 12.3MP का रियर कैमरा फ्लैश सहित और 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 3450mAh की बैटरी है। साथ ही USB टाइप C कनेक्टर और फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स है।

GOOGLE

2. नेक्सस 5X  
नेक्सस 5X में 5.2 इंच का फुल HD डिस्प्ले स्क्रीन है। यह 64 बिट स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 2GB RAM है। नेक्सस 6P की तरह इसमें भी SD कार्ड का स्लॉट नहीं है। यह 16GB और 32GB के स्टोरेज वेरियेंट में उपलब्ध है। इसमें 12.3MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। नेक्सस 5X काला, सफेद और नीले रंग में उपलब्ध है। इसमें 2700mAh की बैटरी और USB टाइप C कनेक्टर है।

GOOGLE

3. पिक्सल C
यह Google का पहला लैपटॉप कम कनवर्टिबल टैबलेट है। इसमें 10.2 इंच का डिस्प्ले है जिसका 2560X1800 पिक्सल का रिजोल्यूशन और 500 निट्स की ब्राइटनेस है। ये एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो के वर्जन पर काम करता है। इसमें क्वॉड कोर टेगरा X1 प्रोसेसर पर चलेगा साथ ही इसमें 3GB RAM है। कंपनी के मुताबिक इसका 32GB वेरियेंट 499$ और 64GB 599$ का है। फिलहाल गूगल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया कि कब तक बाजार में इसके आने की संभावना है।   

GOOGLE

4. सेकेंड जनरेशन क्रोमकास्ट
इस नए क्रोमकास्ट में हाई रिजोल्यूशन कंटेंट तेजी से स्ट्रीम होता है और बफरिंग भी कम समय लेती है। फास्ट प्ले फीचर के तहत इसे टीवी से कनेक्ट करने में आसानी होती है।

GOOGLE

5. क्रोमकास्ट ऑडियो
यह एक म्यूजिक सेंटेरिक डिवाइस है जिससे यूजर ऑडियो को वाई फाई की मदद से स्ट्रीम कर सकता है। ये डिवाइस Spotify, Pandora और Google Play Music के अनुरूप है।

यह भी पढ़ें-

Samsung ने पेश किया गैलेक्सी जे1 ऐस स्मार्टफोन

5 ऐप्स जो आपको याद दिलाएंगी पानी पीने का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।