1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अंतरराष्ट्रीय राहत पैकेज पर 20 अगस्त तक हो जाए समझौता: यूनान सरकार

अंतरराष्ट्रीय राहत पैकेज पर 20 अगस्त तक हो जाए समझौता: यूनान सरकार

 Written By: PTI
 Published : Jul 22, 2015 10:41 am IST,  Updated : Jul 22, 2015 01:50 pm IST

एथेंस: यूनान सरकार ने आज कहा कि वह चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय राहत पैकेज पर अंतिम समझौता 20 अगस्त तक हो जाए। सरकार ने सुधारों के बदले नकदी समझौते के तहत और विधेयक का मसौदा

अंतरराष्ट्रीय राहत...- India TV Hindi
अंतरराष्ट्रीय राहत पैकेज पर 20 अगस्त तक हो जाए समझौता: यूनान सरकार

एथेंस: यूनान सरकार ने आज कहा कि वह चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय राहत पैकेज पर अंतिम समझौता 20 अगस्त तक हो जाए। सरकार ने सुधारों के बदले नकदी समझौते के तहत और विधेयक का मसौदा संसद में पेश किया है।

सांसद सुधारों के इस दूसरी खेप पर कल मतदान करेंगे जो कि प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिपरस के लिए ताजा परीक्षा है। पिछले सप्ताह राहत कदमों की पहली खेप पर मतदान के समय सिपरस को अपनी पार्टी साइरिजा में बड़ा विरोध देखने को मिला था।

प्रधानमंत्री सिपरस हालांकि अलोकप्रिय सुधारों के पहली श्रृंखला को पिछले बुधवार को संसद में पारित करवाने में सफल रहे थे। सरकार की प्रवक्ता ओल्गा गेरोवासिली ने कहा कि दूसरे विधेयक पर संसद में मतदान के बाद सरकार तुरंत रिणदाता संस्थानों, ईयू, ईसीबी व आईएमएफ के साथ बातचीत शुरू करेगी जो कि 20 अगस्त तक होनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।