1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कैसे करें स्लो कंप्यूटर की दिक्कत को दूर

कैसे करें स्लो कंप्यूटर की दिक्कत को दूर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 24, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Sep 26, 2015 01:45 pm IST

नई दिल्ली: कॉरपोरेट जगत में काम करते हैं और अपने लैपटॉप या कम्प्युटर का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो यकीनन PC और लैपटॉप के हैंग होने और वायरस अटैक के चलते इसकी धीमी रफ्तार से परेशान

लैपटॉप की दिक्कत को...- India TV Hindi
लैपटॉप की दिक्कत को यूं करें दूर, अपनाएं खास टिप्स

नई दिल्ली: कॉरपोरेट जगत में काम करते हैं और अपने लैपटॉप या कम्प्युटर का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो यकीनन PC और लैपटॉप के हैंग होने और वायरस अटैक के चलते इसकी धीमी रफ्तार से परेशान होते होंगे। हम आज अपनी खबर में आपकी इसी परेशानी का हल देंगे। आम तौर पर लोग ऐसी स्थिति में अपने सिस्टम को फॉर्मेट कर पीछा छुड़ा लेते है लेकिन ऐसा करने पर कभी कभार हमारे अहम फाइल्स, फोल्डर या डॉक्यूमेंट्स डिलीट हो जाते है। मगर न चाहते हुए भी आपको यह नुकसान उठाना पड़ता है। अगर आप तकनीकी क्षेत्र से वास्ता रखते हैं तो जरूर जानते होंगे कि कुछ खास टिप्स के जरिए आप अपने सिस्टम को हमेशा प्रॉब्लम फ्री रख सकते हैं। खबर इंडिया टीवी के बैनर तले बनी इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप किन चुनिंदा टिप्स के इस्तेमाल से अपने सिस्टम और लैपटॉप को हैंग होने से बचा सकते है। यह भी पढ़ें- Tricks - खोया मोबाइल ऐसे मिल सकता है वापस

टिप्स 1-

रिसाइकल बिन (Recycle Bin)

रिसाइकल बिन को हमेशा खाली रखें। लोग आमतौर पर डेस्कटॉप पर मौजूद फाइल या आईकॉन को डिलीट कर बेफिक्र हो लेते हैं। लेकिन ऐसा करने के बाद भी आपकी फाइल आपके ही सिस्टम के रिसाइकल बिन फोल्डर में इनएक्टिव मोड में सेव हो जाती है। इसलिए यहां पर जाकर भी आपको अपनी फाइल डिलीट करना जरूरी होता है। 

कैसे करें रिसाइकल बिन को खाली

पहला तरीका रिसाइकल बिन में जाकर Empty Bin पर क्लिक करें, ऐसा करने पर अगर फाइल गलती से डिलीट भी हुई है तो आप उसे दोबारा से देख सकते है। ऐसे में आप जो भी फाइल डिलिट करें उसे Shift+Delete दबाकर करें। ऐसे में फाइल हमेशा के लिए डिलिट हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।