1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. तीन कामों के लिए बनता है बंदूक का लाइसेंस, फीस मात्र 10 रुपए

तीन कामों के लिए बनता है बंदूक का लाइसेंस, फीस मात्र 10 रुपए

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 15, 2015 02:47 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 09:53 am IST

(साभार: इंडियंस फॉर गन) नई दिल्ली: आज के समय में खुद की हिफाजत और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी मानी जाने वाली बंदूक का लाइसेंस सिर्फ 10 रुपए में बनता है। आपको

gun- India TV Hindi
gun

(साभार: इंडियंस फॉर गन)

नई दिल्ली: आज के समय में खुद की हिफाजत और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी मानी जाने वाली बंदूक का लाइसेंस सिर्फ 10 रुपए में बनता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदुस्तान में महज तीन तरह की बंदूक का लाइसेंस ही जारी किया जाता है।

कौन कौन सी बंदूक का मिलता है लाइसेंस-

आम नागरिकों के लिए शॉर्टगन, हैंडगन और स्पोर्टिंग गन के लाइसेंस ही जारी किए जाते हैं। एक व्यक्ति अधिक से अधिक तीन बंदूकों के लाइसेंस ले सकता है। हालांकि ये तीन बंदूकें कौन सी होंगी यह अभी तय नहीं है। आप इन तीनों बंदूकों में से कोई सी भी तीन बंदूक रख सकता है फिर वो चाहे तीनों हैंडगन हों या दो हैंडगन और एक शॉर्टगन।

क्यों जरूरी है लाइसेंस-

बंदूक के लाइसेंस का आवेदन करते समय आपको स्पष्ट रुप से लिखना होता है कि आप किस लिए बंदूक का लाइसेंस लेना चाहते हैं। किसी व्यक्ति या संपत्ति की सुरक्षा, निजी सुरक्षा और शिकार के इस्तेमाल में लाई जाने वाली बंदूक का लाइसेंस ही आमतौर पर जारी होता है।

दिल्ली में क्या आती हैं मुश्किलें-

अगर आप दिल्ली में लाइसेंस के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको निजी सुरक्षा और संपत्ति की हिफाजत के हवाले के साथ साथ अपने संभावित खतरे को तार्किक ढंग से सही ठहराना होगा। नहीं तो दिल्ली में इन मदों में लाइसेंस पाना आसान नहीं है। इसके पीछे तर्क यह है कि दिल्ली पुलिस आपको महफूज रखने के लिए इतनी चाकचौबंद है कि आपको निजी सुरक्षा के लिए बंदूक रखने की जरूरत नहीं है। आपको ऐसे मामलों में अपने आय संबंधी दस्तावेजों को भी जमा करना पड़ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।