1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. तीन कामों के लिए बनता है बंदूक का लाइसेंस, फीस मात्र 10 रुपए

तीन कामों के लिए बनता है बंदूक का लाइसेंस, फीस मात्र 10 रुपए

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 15, 2015 02:47 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 09:53 am IST

(साभार: इंडियंस फॉर गन) नई दिल्ली: आज के समय में खुद की हिफाजत और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी मानी जाने वाली बंदूक का लाइसेंस सिर्फ 10 रुपए में बनता है। आपको

gun
gun

दिल्ली में किसे है अधिकार-

लाइसेंस जारी करने की अनुमति लाइसेंस प्राधिकारी देता है। अगर आप दिल्ली में हैं तो इसके लिए तय लाइसेंसिंग अथॉरिटी एडिशनल डीसीपी (लाइसेंसिंग) दिल्ली होंगे। उनका कार्यालय डिफेंस कालोनी पुलिस थाना में है, जो कि मूलचंद फ्लाईओवर के पास है।  

क्या है फीस-

आपकी बंदूक के नए लाइसेंस की फीस बंदूक की टाइप के आधार पर तय होती है। हैंडगन (पिस्टल/रिवाल्वर) और रिपीटिंग राइफल के लिए फीस मात्र 100 रुपए है, जबकि मजल लोडिंग गन के लाइसेंस के लिए सिर्फ 10 रुपए भुगतान करने होते हैं। वहीं इस गन के रिन्यूवल के लिए आपको सिर्फ 5 रुपए देने होते हैं।

एप्लीकेशन की फीस आपके आवेदन फॉर्म के साथ ही जमा होती है। अन्य मेट्रो शहरों में रहने वाले लोग भी अपने क्षेत्र के डीसीपी (लाइसेंसिंग) कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो लोग छोटे शहरों में रहते हैं उन्हें इसके आवेदन के लिए एसडीएम (सब-डिवीजनल-मजिस्ट्रेट) के संपर्क करना होगा।

आवेदन करने के बाद आपको एक रिसेप्ट थमा दी जाएगी और लाइसेंस अधिकारी आपके स्थानीय थाने में आपके स्टेटस की जांच करेगा (आपराधिक प्रवृति की जांच)। थाना अपनी रिपोर्ट एक नियत समय में लाइसेंस अधिकारी को भेज देगा। तमाम जांचों और नियम के आधार पर सभी तरह की पुष्टि के बाद लाइसेंस अधिकारी या तो आपके लाइसेंस आवेदन को मंजूरी दे सकता है या उसे खारिज कर सकता है। वहीं अगर स्थानीय पुलिस थाने द्वारा रिपोर्ट भेजने में देरी होती है तो फिर लाइसेंस अधिकारी अपने विवेक के आधार पर उचित फैसला लेने का अधिकारी होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।