1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-जून में बाजार से जुटाए 1,730 अरब रुपए

भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-जून में बाजार से जुटाए 1,730 अरब रुपए

 Written By: PTI
 Published : Aug 07, 2015 10:36 am IST,  Updated : Aug 07, 2015 10:58 am IST

नई दिल्ली: भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-जून की तिमाही में बाजारों से 1.73 लाख करोड़ रुपये का धन जुटाया है। यह एक साल पहले समान अवधि में जुटाई गई राशि का दोगुना है। कंपनियों ने यह

भारतीय कंपनियों ने...- India TV Hindi
भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-जून में बाजार से जुटाए 1,730 अरब रुपए

नई दिल्ली: भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-जून की तिमाही में बाजारों से 1.73 लाख करोड़ रुपये का धन जुटाया है। यह एक साल पहले समान अवधि में जुटाई गई राशि का दोगुना है। कंपनियों ने यह राशि मुख्य रूप से कारोबार विस्तार और कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए जुटाई है। विभिन्न रास्तों से जुटाई गई राशि के विश्लेषण से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों ने इक्विटी व रिण बाजार से 1,72,818 करोड़ रुपये की ताजा पूंजी जुटाई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनियों ने 72,085 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी।

इसमें से 1,42,334 करोड़ रुपये रिण बाजार से और 30,484 करोड़ रुपये इक्विटी मार्ग से जुटाए गए। इक्विटी खंड में ज्यादातर राशि तरजीही मार्ग 17,398 करोड़ रुपये से जुटाई गई। इसके बाद राइट इश्यू  के जरिये 7,498 करोड़ रुपये और पात्र संस्थागत नियोजन के जरिए 3,265 करोड़ रुपये व आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए 2,324 करोड़ रुपये जुटाए गए। रिण बाजार में 1,41,624 करोड़ रुपये रिण नियोजन मार्ग और 170 करोड़ रुपये रिण प्रतिभूतियां सार्वजनिक रूप से जारी कर जुटाई गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।