1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गर्मी के पारे से बढ़ा मौत का ग्राफ, दक्षिण भारत का बुरा हाल

गर्मी के पारे से बढ़ा मौत का ग्राफ, दक्षिण भारत का बुरा हाल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 28, 2015 01:58 pm IST,  Updated : May 28, 2015 03:10 pm IST

नई दिल्ली: भारत में सूरज का पारा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और इस बार बीते दो दशक की सबसे बुरी गर्मी पड़ रही है। चमडी झुलसाने वाली गर्मी के चलते अब तक देश

summer

देशभर में तेजी से पसर रही गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आंधप्रदेश और तेलांगना जैसे क्षेत्रों में चल रही लू ने हालात खराब कर रखे हैं। करीब 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका पारा न सिर्फ इंसानों को रुला रहा है बल्कि गर्मी की तपन सड़कों को पिघलाने के साथ साथ कारों में आग लगने जैसे भयावह दृश्य भी दिखा रही है। वहीं विशेषज्ञ उत्तर भारत में पड़ रही जानलेवा गर्मी की वजह पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं को बता रहे हैं। आपको बता दें पाकिस्तान में पारा 50 पार कर गया है।

गर्मियों में शार्ट सर्किट की घटनाएं आम हो जाती है जिससे कभी कभी सड़कों पर खड़ी और चलती गाडियों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगती हैं। हाल ही में दिल्ली में कुछ बसों अचानक में आग लगने जैसी घटनाएं भी सामने आईं थीं। नोएडा की जज कॉलोनी के ठीक सामने वाली रोड़ पिघलने की भी बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रोड़ को दुरुस्त करने के लिए उस पर रोलर चल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।