1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. काले धन पर अंकुश के लिए प्रभावी कदम उठा रही है सरकार: सिन्हा

काले धन पर अंकुश के लिए प्रभावी कदम उठा रही है सरकार: सिन्हा

 Written By: PTI
 Published : Jul 31, 2015 03:03 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 03:03 pm IST

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि वह काले धन पर लगाम के लिए प्रभावी कदम उठा रही है और उसका ध्यान उंचा प्रभाव डालने वाले मामलों पर है। वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा

काले धन पर अंकुश के लिए...- India TV Hindi
काले धन पर अंकुश के लिए प्रभावी कदम उठा रही है सरकार: सिन्हा

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि वह काले धन पर लगाम के लिए प्रभावी कदम उठा रही है और उसका ध्यान उंचा प्रभाव डालने वाले मामलों पर है। वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि इन कदमों का मकसद काला धन रखने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा, गैर हस्तक्षेप वाले उपायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सरकार ने प्रवर्तन उपायों पर जोर दिया है। विशेषरूप से अधिक असर डालने वाले मामलों में। कर चोरी के खिलाफ एक प्रभावी उपाय के तहत दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है।

सिन्हा ने काले धन के मुद्दे पर प्रभावी कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत एक सक्षम कानूनी व प्रशासनिक ढांचा बनाया गया है। साथ ही प्रणाली व प्रक्रियाएं स्थापित की गई हैं। क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का एकीकरण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार आंकड़ों को निकालने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी।

उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में सरकार ने काले धन पर लगाम के लिए कई उद्देश्यपूर्ण कदम उठाए हैं। इसमें नीतिगत पहल के अलावा अधिक दक्ष प्रवर्तन जमीनी कार्रवाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।