1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. NCR में CNG स्टेशनों की संख्या बढ़ेगी: धर्मेद्र प्रधान

NCR में CNG स्टेशनों की संख्या बढ़ेगी: धर्मेद्र प्रधान

 Written By: IANS
 Published : Jul 13, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Jul 13, 2015 07:16 pm IST

नई दिल्ली: सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर तिगुना करने की योजना बनाई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान

NCR में CNG स्टेशनों की...- India TV Hindi
NCR में CNG स्टेशनों की संख्या बढ़ेगी: धर्मेद्र प्रधान

नई दिल्ली: सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर तिगुना करने की योजना बनाई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। प्रधान ने यहां 'बायो फ्यूल प्रोग्राम इन इंडिया-द वे फॉरवर्ड' शीर्षक पर आयोजित एक संगोष्ठी से अलग संवाददाताओं से कहा, "हमारी एनसीआर में सीएनजी स्टेशनों को तिगुना करने की योजना है। हरित ऊर्जा गलियारा योजना के तहत अगले दो सालों में इसका खाका तैयार करना है।"

प्रधान ने कहा, "हरित गलियारे की योजना दिल्ली से जयपुर, चंडीगढ़, हरिद्वार और आगरा सभी चारों दिशाओं में होगी। इस मार्ग पर कई अन्य सीएनजी स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "इस तरह के अन्य गलियारे इलाहाबाद की त्रिवेणी, कानपुर और लखनऊ और पश्चिम में मुंबई-पुणे हैं। हैदराबाद और आंध्र प्रदेश का दक्षिणी गलियारे की भी संभावना है। आंध्र प्रदेश इसमें रुचि ले रहा है, जबकि बेंगलुरू ने इस योजना के लिए सीएनजी पाइपलाइनें बिछानी शुरू कर दी हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।