1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. एक साल में विकास की रफ्तार बढ़ी: पीएमओ

एक साल में विकास की रफ्तार बढ़ी: पीएमओ

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 04:02 pm IST,  Updated : May 26, 2015 04:04 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पिछले एक साल के कार्यकाल के दौरान कई परियोजनाओं को फिर से शुरू किया गया है और विकास की

महंगाई नौ सालों के...- India TV Hindi
महंगाई नौ सालों के निचले स्तर पर है: पीएमओ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पिछले एक साल के कार्यकाल के दौरान कई परियोजनाओं को फिर से शुरू किया गया है और विकास की रफ्तार बढ़ाई गई है। पीएमओ ने लगातार कई ट्वीट कर कहा, "महंगाई नौ सालों के निचले स्तर पर है और घरेलू वस्तुओं की कीमतें भी घटी हैं।"

केंद्र में राजग सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर पीएमओ की ओर से ये ट्वीट किए गए।

पीएमओ ने कहा कि सरकार स्वच्छ ऊर्जा का सृजन कर रही है और सड़कों, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया गया है।

पीएमओ की ओर से इस एक साल की अवधि में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा गया, "वित्तीय समावेशन के साथ गरीब को सशक्त करना।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।