1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 20 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

20 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

 Written By: PTI
 Published : Jun 04, 2015 07:43 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 08:39 pm IST

मुंबईः अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 10 पैसे की और गिरावट के साथ 64 रपये प्रति डालर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह बीस महीने के निचले

20 महीने के निचले स्तर...- India TV Hindi
20 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

मुंबईः अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 10 पैसे की और गिरावट के साथ 64 रपये प्रति डालर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह बीस महीने के निचले स्तर 64.26 रपये तक लुढ़क गया था।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी कोषों द्वारा धन निकासी तथा आयातकों व बैंकों की सतत डालर मांग से रपये की धारणा प्रभावित हुई।

सुबह रपया 64.10 रपये प्रति डालर पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान बीस माह के निचले स्तर 64.26 रपये प्रति डालर तक लुढक गया।

हालांकि विदेशों में डालर की कमजोरी तथा घरेलू शेयर बाजारों में सुधार के चलते रपया बाद में सुधरा और अंतत: 64 प्रति डालर पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।