1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मोबाइल ऐप से बुक करें टिकट, 1 रुपए में हवाई यात्रा

मोबाइल ऐप से बुक करें टिकट, 1 रुपए में हवाई यात्रा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 15, 2015 08:56 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 08:56 am IST

नई दिल्ली। देश की बड़ी एयरलाइन्स स्पाइसजेट ने मंगलवार को बेहद लुभावनी स्कीम 'रेड हॉट स्पाइसी' पेश की। इसके अंतर्गत एक तरफ के हवाई सफर के लिए टैक्स और फीस को छोड़कर टिकट का मूल्य महज

1 रुपए में स्पाइसजेट से...- India TV Hindi
1 रुपए में स्पाइसजेट से हवाई सफर, बुकिंग शुरु

नई दिल्ली। देश की बड़ी एयरलाइन्स स्पाइसजेट ने मंगलवार को बेहद लुभावनी स्कीम 'रेड हॉट स्पाइसी' पेश की। इसके अंतर्गत एक तरफ के हवाई सफर के लिए टैक्स और फीस को छोड़कर टिकट का मूल्य महज एक रुपए रखा गया है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए होगा। इस ऑफर के तहत एक लाख टिकट बुक किए जाएंगे। यात्री 15 जुलाई से अगले साल 31 मार्च के बीच सफर कर सकेंगे। तीन दिन के इस ऑफर के अंतर्गत बुकिंग आज से शुरू होगी।

ऑफर में ये हैं शर्तें...

  • यह ऑफर राउंड ट्रिप टिकटों की खरीद पर ही लागू होगा। जिसमें दूसरे चरण की यात्रा के लिए नियमित किराया लगेगा।
  • सेल ऑफर 'रेड हॉट स्पाइसी' के तहत टिकटों की बुकिंग सिर्फ स्पाइसजेट के नए मोबाइल ऐप से हो सकेगी। किसी अन्य माध्यम से टिकट नहीं लिए जा सकेंगे।
  • यह ऑफर चुनिंदा घरेलू फ्लाइटों पर ही उपलब्ध होगी।
  • एक मोबाइल हैंडसेट से केवल दो राउंड ट्रिप टिकट ही खरीदे जा सकते हैं।
  • ऑफर के तहत खरीदे गए टिकट नॉन-रीफंडेबल और नॉन-चेंजेबल होंगे।

Income Tax Return सीजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए Facebook पर फॉलो करें - #FactsOfTax

ये भी पढ़े - इनकम टैक्स रिटर्न भरने की पहली सीढ़ी PAN कार्ड

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।