1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. वीडियोकॉन ने किया किफायती दाम में नया टैबलेट लॉन्च

वीडियोकॉन ने किया किफायती दाम में नया टैबलेट लॉन्च

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2015 06:53 pm IST,  Updated : Jun 02, 2015 06:56 pm IST

हैदराबाद: वीडियोकॉन की मोबाइल फोन शाखा ने भारतीय बाजार के लिए किफायती दाम में नया टैबलेट पेश किया है। सात इंच के वीए81एम टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4जीबी इंटर्नल

वीडियोकॉन ने किया...- India TV Hindi
वीडियोकॉन ने किया किफायती दाम में नया टैबलेट लॉन्च

हैदराबाद: वीडियोकॉन की मोबाइल फोन शाखा ने भारतीय बाजार के लिए किफायती दाम में नया टैबलेट पेश किया है। सात इंच के वीए81एम टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4जीबी इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह टैबलेट ब्लूटूथ, 3जी, वाई-फाई को सपोर्ट करता है और इसमें 2एमपी का रियर कैमरा लगा है। इसके साथ ही वीजीए फ्रंट कैमरा भी है। ड्यूल सिम टैबलेट में जीपीएस के साथ वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी है।

वीडियोकॉन मोबाइल फोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेरोल्ड परेरा ने कहा, "हमारा लक्ष्य वीए81एम टैबलेट के जरिए अधिक सक्रिय उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करना है। यह टैबलेट हमारे किफायती उपकरण पोर्टफोलियो में सबसे नया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।