1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: आदिवासी समुदाय के 200 लोगों की हिंदू धर्म में 'घर वापसी', BJP विधायक ने पैर धोकर किया स्वागत

छत्तीसगढ़: आदिवासी समुदाय के 200 लोगों की हिंदू धर्म में 'घर वापसी', BJP विधायक ने पैर धोकर किया स्वागत

 Published : May 21, 2026 10:35 pm IST,  Updated : May 21, 2026 10:35 pm IST

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आदिवासी समुदाय के 200 लोगों ने हिंदू धर्म में 'घर वापसी' की। इस दौरान बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पैर धोकर उनका स्वागत किया।

बीजेपी विधायक भावना...- India TV Hindi
बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने आदिवासियों के चरण धोकर किया स्वागत। Image Source : X- ANI

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया में आज आदिवासी समुदाय के 200 सदस्यों जिनमें एक पादरी भी शामिल थे, ने हिंदू धर्म में 'घर वापसी' की। बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों का स्वागत और सम्मान किया। साथ ही उनके मूल धर्म में वापसी की प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए उनके पैर भी धोए।

BJP विधायक ने 'घर वापसी' की बधाई दी

घर वापसी की बधाई देते हुए बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कहा, "पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ा अभियान चल रहा है। PM मोदी के जन्मदिन से ही हमने लोगों की 'घर वापसी' शुरू की थी। हमें खुशी है कि यह सिलसिला जारी है। आज, एक बार फिर, 150-200 लोग अपने मूल धर्म में लौट आए। हम सभी बहुत खुश हैं। अब तक, 700-750 लोग अपने मूल धर्म में लौट चुके हैं। आज जो व्यक्ति अपने मूल धर्म में लौटा, वह एक चर्च पादरी था। हमारा यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक लोग अपने मूल धर्म में वापस नहीं लौट आते।"

बीजेपी विधायक ने पैर धोकर कराई घर वापसी।
Image Source : X- ANIबीजेपी विधायक ने पैर धोकर कराई घर वापसी।

अब तक 700 से ज्यादा लोग कर चुके 'घर वापसी'

इससे पहले, नेउर के वन क्षेत्र के आस-पास के गांवों से 115, कुई-कुकदुर क्षेत्र से 70, दमगढ़ गांव से 50 और कुलहिडोंगरी गांव से 140 आदिवासी लोग भी अपने मूल धर्म में वापसी कर चुके हैं। अब तक आदिवासी समुदाय के 700 से अधिक लोग अपने मूल धर्म में लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।