इस साल के अंत तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए सभी पार्टियां अब तैयार होती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भी अपने 10 नेताओं की पहली सूची जारी कर दी है। इसके पहले 17 अगस्त को भाजपा भी अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। हालांकि राज्य में कांग्रेस ने अभी तक अपनी एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।
Related Stories
'AAP' की पहली लिस्ट जारी
छत्तसीगढ़ राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 नेताओं के नाम शामिल हैं।
1. पार्टी ने दंतेवाड़ा से बालू राम भवानी को टिकट दिया है
2. नारायणपुर से नरेंद्र कुमार नाग को टिकट मिला
3. अकलतरा विधानसभा सीट से आनंद प्रकाश मिरी लड़ेंगे
4. भानुप्रतापपुर सीट पर कोमल हुपेंडी
5. कोरबा विधानसभा सीटे से विशाल केलकर
6. राजिम से तेजराम विद्रोही को मौका मिला
7. पतथ्लगांव सीट से राजा राम लकड़ा
8. पार्टी कवर्धा सीट पर खड़गराज सिंह को लड़ाएगी
9. भटगांव से सुरंद्र गुप्ता लड़ेंगे
10. कुनकुरी सीट पर लेओस मिंज
इन 10 सीटों पर 'AAP' के कितने विधायक?
आम आदमी पार्टी ने जिन 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, फिलहाल उन 10 सीटों पर AAP का एक भी विधायक नहीं है। इन 10 सीटों में 9 पर कांग्रेस का तो 1 सीट पर भाजपा का विधायक है। जिस इकलौते एक सीट पर भाजपा का विधायक है वो सीट अकलतरा की है जहां भाजपा के सौरभ सिंह विधायक हैं।
(इनपुट: एएनआई)
ये भी पढ़ें-
उपचुनावों के नतीजों को कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन के लिए शुभ संकेत बताया, कहा-‘इंडिया’ की हुई जीत