1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. भूकंप के झटकों से हिला छत्तीसगढ़, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से हिला छत्तीसगढ़, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 14, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 07:44 pm IST

छत्तीसगढ़ में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके दोपहर 2:18 बजे आए।

भूकंप के झटकों से हिला छत्तीसगढ़।- India TV Hindi
भूकंप के झटकों से हिला छत्तीसगढ़। Image Source : INDIA TV

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके दोपहर 2:18 बजे आए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार की करीब 3 बजे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के आते ही लोग खोफ से अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत को बताया गया। भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी लगे।

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

इन भागों में बांटा गया देश
भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी  4 भागों में विभाजित किया है। जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।