1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खूनी खेल, दो निर्दोष ग्रामीणों की हुई हत्या, सर्च ऑपरेशन शुरू

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खूनी खेल, दो निर्दोष ग्रामीणों की हुई हत्या, सर्च ऑपरेशन शुरू

 Published : Jun 22, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 02:08 pm IST

छत्तीसगढ़ में नक्स्ली ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। निर्दोष ग्रामीणों को नक्सली जान से मार दे रहे हैं। वहीं, सरकार भी चुन-चुन कर नक्सलियों का सफाया करने में लगी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर ग्रामीणों का अपना निशाना बनाया है। बीजापुर जिले के दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि उसे सूचना मिली कि पामेड थाना क्षेत्र के सेंड्राबोर और आमपुर गांवों में नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। 

आज से दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। हालांकि, इसमें अपराध कब हुआ और अपराध के मकसद के बारे में नहीं बताया गया। यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले हुई है। अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रविवार दोपहर रायपुर पहुंचेंगे। 

कुछ दिन पहले 3 लोगों की हुई थी हत्या

बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा बीजापुर गांव में 17 जून को नक्सलियों ने 13 वर्षीय लड़के सहित तीन ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ग्रामीण सदमे में थे। वहीं, अब पामेड थाना क्षेत्र में नक्सिलयों ने दो ग्रामीणों की हत्या की है।

मृतकों में दो नक्सली कमांडर के रिश्तेदार

एक पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि तीन मृतकों में से दो वरिष्ठ नक्सली कैडर दिनेश मोडियम के रिश्तेदार थे। मोडियम ने इस साल मार्च में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।