1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बिलासपुर: 10 ट्रेन कैंसिल, 2 शॉर्ट टर्मिनेट, भाटापारा-निपानिया में होगा ऑटोमेटेड सिग्नलिंग का काम

बिलासपुर: 10 ट्रेन कैंसिल, 2 शॉर्ट टर्मिनेट, भाटापारा-निपानिया में होगा ऑटोमेटेड सिग्नलिंग का काम

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 05, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 12:16 pm IST

भाटापारा-निपानिया में ऑटोमेटेड सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से दो दिनों तक 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, दो ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी। इससे रायपुर, बिलासपुर, बिलासपुर, गेवरा रोड, नागपुर की लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

train- India TV Hindi
ट्रेन Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ के भाटापारा-निपानिया में रेलवे सिग्नल बदलने का काम कर रहा है। इस वजह से 6,7 और 8 दिसंबर को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुल 12 ट्रेनें इससे प्रभावित रहेंगी। 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 2 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। इनमें से अधिकतर ट्रेनें 6 और सात दिसंबर को प्रभावित रहेंगी। वहीं, कुछ ट्रेनें सात और आठ दिसंबर को प्रभावित रहेंगी।

भारतीय रेलवे के इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले बिलासपुर के यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है। इससे रायपुर, बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, नागपुर की लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेनें हुईं रद्द

06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द।

06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द।
06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द।
07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द।
06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर रद्द।
07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस-रायपुर पैसेंजर रद्द।
06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द।
07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द।

बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर से आगे रद्द।
06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया से बिलासपुर तक रद्द।

बिलासपुर में एक महीने पहले हुआ था हादसा

चार नवंबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास एक रेल हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। यहां एक ट्रेन रेड सिग्नल तोड़ते हुए आगे निकल गई थी और एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई थी। इस वजह से बड़ा हादसा हुआ था और 20 लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री रेलगाड़ी का एक कोच मालगाड़ी के एक डिब्बे के ऊपर चढ़ गया था।

यह भी पढ़ें-

बीजापुर मुठभेड़: 18 नक्सली ढेर, डीआरजी के तीन जवान शहीद, सुनिए सीएम विष्णु देव साय ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, 100 की जगह अब 200 यूनिट तक मिलेगी 50% छूट, 42 लाख होंगे उपभोक्ता लाभान्वित

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।