1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन में लंबे समय से हैं एक्टिव

किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन में लंबे समय से हैं एक्टिव

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 21, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Dec 21, 2023 04:21 pm IST

छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद आप राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष का भी ऐलान हो चुका है। भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि किरण सिंह देव संगठन में कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।

BJP leader Kiran Singh Dev appointed as BJP Chhattisgarh State President- India TV Hindi
किरण सिंह देव बने ने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष Image Source : FACEBOOK

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार का गठन कर लिया है। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो चुका है। भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। 

Related Stories

जगदलपुर के रह चुके हैं महापौर

जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। किरण सिंह देव पहली बार के विधायक हैं। साथ ही वो संगठन और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज भी बस्तर जिले से ही सांसद हैं। अब दोनों ही पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष बस्तर जिले से हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में बस्तर इलाके को काफी अहम माना जाता है। 

अरुण साव के बाद खाली थी कुर्सी

अबतक दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष के पद पर अरुण साव थे। हालांकि अब उन्हें छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बना दिया गया है। इसके बाद ही राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए चर्चाएं हो रही थी। जगदलपुर बस्तर संभाग एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले किरण सिंह देव पहले बस्तर जिला इकाई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वह संगठन में कई अहम जिम्मेदारियों को भी निभा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।