1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 15 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 15 नक्सली मारे गए

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 07, 2025 10:25 am IST,  Updated : May 07, 2025 10:39 am IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए हैं।

Naxalites- India TV Hindi
15 नक्सली मारे गए Image Source : REPRESENTATIVE PIC/ANI

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। ये कार्रवाई मिशन संकल्प के तहत की गई है।

अप्रैल में भी मारे गए थे 3 नक्सली

अप्रैल में भी इसी जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। बता दें कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर करेगुट्टा की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। इस अभियान का मकसद नक्सलवाद को खत्म करना है।

एक महीने पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, 'नक्सलवाद मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत ने वामपंथी उग्रवाद से अति प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटाकर 6 कर एक नया मील का पत्थर हासिल किया है।'  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट में, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा, 'मोदी सरकार सर्वव्यापी विकास के लिए अथक प्रयासों और नक्सलवाद के खिलाफ दृढ़ रुख के साथ सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।