1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. गुंडागर्दी करने वाले निगम पार्षद की नहीं हुई गिरफ्तारी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया शख्स

गुंडागर्दी करने वाले निगम पार्षद की नहीं हुई गिरफ्तारी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया शख्स

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 24, 2023 10:20 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 10:20 pm IST

घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी वहां पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब अधिकारियों और सांसद ने सतपाल सिंह से फोन पर बात की, तब उसने बताया कि वार्ड पार्षद कांग्रेस के अभय सोनी और उसके बेटे ने उसकी पिटाई की।

मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स- India TV Hindi
मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मारपीट के आरोपी निगम पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को एक व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने जब आरोपी पार्षद को गिरफ्तार किया, तब लगभग एक घंटे के बाद वह नीचे आया। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को जानकारी मिली थी कि सेक्टर-10 स्थित एक मोबाइल टॉवर पर सतपाल सिंह नामक एक व्यक्ति चढ़ा हुआ है और कुछ लोग उससे नीचे उतरने का अनुरोध कर रहे हैं। 

किसी बात को लेकर विवाद हुआ

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी वहां पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब अधिकारियों और सांसद ने सतपाल सिंह से फोन पर बात की, तब उसने बताया कि इस महीने की 19 तारीख को उसके और वार्ड पार्षद कांग्रेस के अभय सोनी (64) और उसके बेटे अमनदीप सोनी (25) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान सोनी और उसके बेटे ने सतपाल सिंह की पिटाई कर दी थी। सिंह आरोपी सोनी और उसके बेटे की गिरफ्तारी मांग कर रहा था। 

VIDEO: छठे फेरे पर मंडप में गिरा दूल्हा, दुल्हन ने शादी करने से कर दिया इनकार, बैरंग लौटी बारात

गालियां दी और उसके साथ मारपीट की

उन्होंने बताया कि सतपाल सिंह की बात सुनने के बाद उसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, तब लगभग एक घंटे के बाद सतपाल सिंह टॉवर से नीचे उतरा। बाद में दुर्ग जिले की पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि पुलिस ने अभय सोनी और उसके बेटे अमनदीप सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बयान में बताया है कि इस महीने की 19 तारीख को सतपाल सिंह ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में सिंह ने आरोप लगाया था कि अभय सोनी और अमनदीप सोनी ने चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी बात को लेकर उसे गालियां दी थी और उसके साथ मारपीट की थी। 

प्रचार थमा तो रिलैक्स मूड में दिखे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कार्यकर्ताओं के साथ लगाया मजमा

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस दौरान आरोपियों ने सतपाल सिंह की धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंचाई। पुलिस ने बयान में कहा है कि सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और सिंह को बयान देने के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन बयान के लिए थाने नहीं पहुंचा। पुलिस ने बताया कि जब उसे नोटिस दिया गया, तो वह 22 नवंबर को बयान दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- सिकंदर खान की रिपोर्ट के साथ

पश्चिम बंगाल में 9.5 KG सोने के बिस्कुट बरामद, 6 करोड़ से ज्यादा है कीमत; पुलिस ने 3 को पकड़ा   
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।