1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. 'हम दूसरों की तरह नहीं, सोच समझकर चुनावी मैदान में उतारेंगे उम्मीदवार', बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम सिंह देव

'हम दूसरों की तरह नहीं, सोच समझकर चुनावी मैदान में उतारेंगे उम्मीदवार', बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम सिंह देव

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 20, 2023 07:28 am IST,  Updated : Aug 21, 2023 05:03 pm IST

इस साल के आखिर तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने भी चुनाव को लेकर मीडिया से बात की।

छत्तीसगढ़ चुनाव पर बोले डिप्टी सीएम- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ चुनाव पर बोले डिप्टी सीएम Image Source : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में लग चुकी हैं। राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस की कोशिश रहेगी की उनकी पार्टी फिर से चुनाव जीते तो वहीं भाजपा उन्हें हराने के लिए अपनी रणनीति बना रही है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि सभी पार्टियों का स्वागत है।

चुनाव को लेकर बताई कांग्रेस की रणनीति

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब चुनाव करीब हैं तो सभी राजनीतिक दल अपनी गतिविधियां बढ़ाएंगे। यहां आम आदमी पार्टी का भी स्वागत है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी यहां आएंगे। हमारा पहला लक्ष्य हर लोकसभा क्षेत्र में एक वरिष्ठ नेता की बैठक आयोजित करना है। हम उसके बाद आगे की योजना बनाएंगे।

कांग्रेस की सूची पर क्या बोले टी.एस. सिंह देव

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस में कोई दबाव नहीं है। हर चुनाव से पहले ये विचार आता है कि उम्मीदवारों की सूची 1 साल पहले, 6 महीने पहले, 3 महीने पहले या फिर आचार संहिता लागू होते ही जारी कर दी जाए। मगर ये देखा जाता है कि हर राज्य में अलग-अलग स्थिति होती है। कांग्रेस चाहे तो आज ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दे। मगर कांग्रेस ने एक प्रक्रिया को अपनाया है और उसका पालन करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि भाजपा ने घोषणा कर दिया है तो हम भी करे दें। हम ऐसा नहीं सोच रहे हैं।

(इनपुट: एएनआई)

ये भी पढ़ें-

चंद्रयान-3 इतिहास रचने से एक कदम दूर, चांद की सतह से सिर्फ 25 किमी ऊपर लगा रहा चक्कर; लैंडिंग के लिए तलाश रहा जगह

'नेता बन गए हैं रघुराम राजन, किसी के इशारे पर कर रहे हमला', केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।