1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, बच्ची की मौत, 43 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, बच्ची की मौत, 43 लोग घायल

 Published : Jan 24, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 06:40 pm IST

महासमुंद जिले के रायपाली शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सड़क हादसे में एक बच्ची की जान चली गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार को एक बस के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से छह महीने के एक बच्ची की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के सरायपाली शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुई जब बस दुर्ग से पुरी (ओडिशा) जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जो खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ा था।

करीब 19 यात्री गंभीर रूप से घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार छह महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 43 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कम से कम 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को सरायपाली के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया और बाद में उन्हें महासमुंद जिला अस्पताल ले जाया गया।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। सीएम साय ने एक्स हैंडल पर कहा कि 'महासमुंद के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक की टक्कर से एक बच्ची की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति, उसके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

कोंडागांव में भी हुई थी बस-ट्रक के बीच टक्कर

इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार देर रात एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक टूर से लौट रहे बस सवार 12 बच्चे घायल हो गए।  यह दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चिकलपुटी गांव के पास हुई थी। पुलिस ने कहा कि मोहला मानपुर जिले के केवट टोला गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के छात्र किराए की निजी बस में बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के टूर पर गए थे।

 

इनपुट- पीटीआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।