1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. भांजे की शादी में गया था ज्वेलर, लाखों के सोने और नकद लूट चोर हो गए फुर्र

भांजे की शादी में गया था ज्वेलर, लाखों के सोने और नकद लूट चोर हो गए फुर्र

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 17, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 03:02 pm IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की ज्वेलरी दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। मालिक सहित परिवार के लोग शादी में गए थे, इसी दौरान चोरों ने हाथ साफ कर लिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक ज्वेलरी दुकान में चोरी हो गई। ज्वेलरी शॉप घर में ही थी। मालिक सहित परिवार के लोग शादी में गए थे, इसी दौरान चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरों ने आभूषण की दुकान से 50 हजार रुपये नगद और करीब 24 लाख के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर फरार हो गए।

घर में ही थी आभूषण की दुकान

जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि शहर के सीपत थाना क्षेत्र में दामोदर गुप्ता की अपने घर के सामने ही आभूषण की दुकान है। झा ने बताया कि सोमवार को पूरा परिवार अपने भांजे की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सोमवार रात लगभग 2:00 बजे जब वे लोग वापस घर पहुंचे तब उन्हें अपनी दुकान के सामने दो नकाबपोश दिखे।

कार पर पत्थर फेंक भाग गए

गुप्ता परिवार के अनुसार, करीब 5 बजे नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके और भाग खड़े हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्ता परिवार जब अपने दुकान के पास पहुंचा तब दुकान का शटर खुला हुआ था और वहां से करीब 150 ग्राम सोना, 22 किलो चांदी और 50 हजार रुपये नगद गायब थे।

चोरों की तलाश में निकली पुलिस

झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की खोजबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।