Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. सिगरेट पीने से मना करने पर भड़का दोस्त, पेट्रोल भरवाते समय बाइक की टंकी में फेंक दिया लाइटर; सामने आया VIDEO

सिगरेट पीने से मना करने पर भड़का दोस्त, पेट्रोल भरवाते समय बाइक की टंकी में फेंक दिया लाइटर; सामने आया VIDEO

Edited By: Amar Deep @amardeepmau Published : Feb 20, 2026 07:00 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 07:00 pm IST

रायपुर में एक युवक को सिगरेट पीने से मना करना भारी पड़ी गया। युवक ने जलती सिगरेट बाइक की टंकी में फेंक दी, जिस समय टंकी में पेट्रोल भरा जा रहा था। इस घटना से बाइक में आग लग गई और आस-पास भी आग फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बाइक की टंकी में फेंक दिया लाइटर।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बाइक की टंकी में फेंक दिया लाइटर।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक बुरी तरह से भड़क गया। उसने लाइटर में आग लगाकर बाइक की टंकी में फेंक दिया। उस समय पेट्रोल भरा जा रहा था, जिससे पूरी तरह से आग फैल गई। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मी की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आपसी विवाद में कैसे शख्स ने पेट्रोल पंप पर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सिरगेट पीने से किया मना

दरअसल, रायपुर के उरला इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर आपसी कहासुनी में विवाद हो गया। यह विवाद पेट्रोल भरवाते समय हुआ। यहां एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे युवक ने पास में ही खड़े अपने दोस्त से कहा कि वह यहां खड़ा होकर सिगरेट न पीये। हालांकि सिगरेट लिए युवक के हाथ में लाइटर था और वह सिगरेट जलाने ही वाला था, तबतक बाइक सवार उसके दोस्त ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद सिगरेट पी रहे युवक ने गुस्से में लाइटर जलाकर बाइक की टंकी में ही आग लगा दी, जिससे बाइक और पेट्रोल रिफिल मशीन में आग भड़क गई।

बाइक की टंकी में फेंक दिया सिगरेट

पूरी घटना 18 फरवरी की बताई जा रही है। यहां इमरान अपने मित्र धर्मेंद्र क्षत्री के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। पेट्रोल भरने के दौरान धर्मेंद्र ने सिगरेट जला ली, जिस पर इमरान ने उसे रोका। इसी बात से नाराज होकर धर्मेंद्र ने लाइटर से बाइक की टंकी में लगे पेट्रोल नोजल पर आग लगा दी। आग लगते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पंप कर्मचारी की सूझबूझ से तुरंत रिफिल मशीन की सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (इनपुट- सिकंदर खान)

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी के साथ दिखा शर्टलेस प्रदर्शन का आयोजन करने वाला नेता, BJP ने साधा निशाना

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement