1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. ढेर हुआ 5 लाख का इनामी नक्सली सलाम, मिलेशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर था

ढेर हुआ 5 लाख का इनामी नक्सली सलाम, मिलेशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर था

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 17, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 06:44 pm IST

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली रतन कश्यप उर्फ सलाम को मार गिराया। नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई, जिसमें सलाम मारा गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के जंगल में हुई मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी नक्सली रतन कश्यप उर्फ सलाम को मार गिराया गया। वह मिलेशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम को दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी।

नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों में मुठभेड़ 

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर डीआरजी, बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को मौके की ओर रवाना किया गया। वहां नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जिसकी पहचान मिलेशिया प्लाटून के डिप्टी कमांडर रतन कश्यप उर्फ सलाम (31 वर्ष) के रूप में हुई। यह नक्सली कई पुलिस पर हुए हमले में शामिल रहा है।

पुलिस जवान की हत्या में शामिल था 

इस नक्सली ने वर्ष 2020 में बस्तर जिले के मांरडूम थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं, एक पुलिस जवान की हत्या में भी यह शामिल था, इसके खिलाफ दंतेवाड़ा जिले के कई थानों में हत्या और हत्या के प्रयास सहित अनेक मामले दर्ज थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

ये भी पढ़ें- 

MP: शारदा माता मंदिर में भक्त ने क्यों काटा गला? झटपटाते हुए हवनकुंड के पास मिला, दर्दनाक मौत

गुजरात पुलिस में सेवा दे चुके कुत्तों के लिए बना विशेष आश्रय गृह, मिलेंगी ये सुविधाएं

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में 'मिशन-25' के लक्ष्य को साधने में जुटी BJP, सभी 7 मोर्चों के पदाधिकारियों की हुई बैठक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।