1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को गला घोंटकर मारा, शव के पास छोड़ा पर्चा, जानें क्या लिखा

नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को गला घोंटकर मारा, शव के पास छोड़ा पर्चा, जानें क्या लिखा

 Published : Oct 14, 2025 11:26 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 11:26 am IST

भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पूनेम की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है। सत्यम के शव के पास पर्चा मिला, जिसमें हत्या की कई वजहें बताई गई हैं।

सुरक्षाकर्मी- India TV Hindi
सुरक्षाकर्मी Image Source : PTI (FILE PHOTO)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजालकांकेर गांव में नक्सलियों ने सोमवार रात सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सत्यम की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

सत्यम पुनेम क्षेत्र में भाजपा के मंडल कार्यकर्ता थे, वे लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे। शव के पास से पर्चा भी बरामद किया गया है। सत्यम की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है। पर्चे में सत्यम के मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है, वहीं उसे बार-बार समझाइश देने का भी उल्लेख किया गया है। इसमें लिखा गया है कि नक्सलियों से जुड़ी जानकारी सत्यम पुलिस को देता था। 

इस साल माओवादी हिंसा में 40 लोगों की मौत

इस घटना के साथ बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर इस साल अब तक माओवादी हिंसा में लगभग 40 लोगों की जान जा चुकी है। जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच संभाग में अलग-अलग घटनाओं में 11 भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

बोकारो में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों की जखीरा, तीन दिन पहले नक्सलियों ने किया था हमला

बागपत तिहरे हत्याकांड का बड़ा खुलासा, जानिए मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की क्यों की गई बेरहमी से हत्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।