1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न्‍यूज
  4. छत्‍तीसगढ़ के कोरबा में भूमिगत खदान में हादसा, गैस रिसाव से कर्मचारियों की मौत

छत्‍तीसगढ़ के कोरबा में भूमिगत खदान में हादसा, गैस रिसाव से कर्मचारियों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2018 08:37 am IST,  Updated : Dec 17, 2018 08:37 am IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भूमिगत खदान में जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन कर्मचारियों की मौत हो गई ।

Chhattisgarh- India TV Hindi
Chhattisgarh

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भूमिगत खदान में जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन कर्मचारियों की मौत हो गई । कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के बगदेवा भूमिगत खदान में आज हुए हादसे में तीन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बगदेवा भूमिगत खदान के बंद क्षेत्र में बिना अनुमति के तीनों कर्मचारी अंदर चले गए। बंद क्षेत्र में गैस रिसाव और ऑक्सीजन की कमी होने से तीनों बेहोश हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। इस घटना में तीनों कर्मचारी की मृत्यु हो गई। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बघेल ने कलेक्टर कोरबा से घटना की पूरी जानकारी ली तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा तीनों मृतकों के परिजनों को 75-75 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गयी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें छत्तीसगढ़